करनाल, 21 मई। श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। जैसे ही कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग आया तो पूरा कथा स्थल नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की और “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के जयघोषों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का स्वागत किया। यह कथा श्रीराम राइस ग्रुप की ओर से वृंदावन स्थित लीलावती धाम के भव्य शुभारंभ अवसर पर आयोजित करवाई जा रही है। रुक्मिणी विहार में आयोजित कथा के दौरान महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। भगवान श्रीकृष्ण के सुंदर भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा वातावरण भक्तिरस में डूब गया। कथा स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया था, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत में अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे उद्योगपतियों एवं गणमान्य लोगों ने सुप्रसिद्ध कथाव्यास परम पूज्य श्री विवेक जी महाराज का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। मंच संचालन मास्टर अमन शर्मा ने किया। इस अवसर पर श्रीराम राइस ग्रुप के निर्देशक लाला साधुराम सिंगला, रविंद्र सिंगला, प्रमोद सिंगला, विजय सिंगला, संजय सिंगला, राकेश सिंगला, महेश सिंगला व प्रमोद सिंगला ने अतिथियों का अभिनंदन किया। कथाव्यास परम पूज्य श्री विवेक जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण जन्म की कथा का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतरित होकर धर्म की स्थापना करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें प्रेम, सत्य और मानवता का संदेश देता है। कथा के दौरान यशोदा ने माखन खिलाया, बड़ा नटखट है मेरा कान्हा तथा राधे-राधे बोल, श्याम आऐंगे जैसे भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर भक्ति में झूमते नजर आए। महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मंगलगीत गाए और श्रद्धालुओं ने खड़े होकर तालियों के साथ भगवान का स्वागत किया। श्रीराम राइस ग्रुप की ओर से कथा में पहुंचे श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। कथा में उद्योगपति लाला साधुराम सिंगला, रविंद्र सिंगला, प्रमोद सिंगला, विजय सिंगला, संजय सिंगला, राकेश सिंगला, महेश सिंगला, रमेश गुप्ता, अमन गुप्ता, पंकज, रविंद्र,   नरेश शर्मा, संजीवन शर्मा, अरविंद वर्मा, मोहन राणा, रामसिंह चौधरी, नरेश चौधरी, डा. राकेश शर्मा, नरेश बंसल, नारायण बंसल, साहिल सिंगला, रजत सिंगला, नीरज, दीपक, अभिषेक, भव्य, सुशील कुमार, पंडित आचार्य शुभम शास्त्री, सविता सिंगला, सुनीता, सीमा सिंगला, मीनू, गीतिका सिंगला, पलक सिंगला, सोनिया सिंगला, दीप्ती सिंगला, सुषमा, सुधा, पिंकी, शशि, रेखा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *