करनाल, 20 मई। श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के तीसरे दिन श्रद्धा, भक्ति का माहौल देखने को मिला। कथा स्थल रुक्मिणी विहार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण राधे-राधे व जय श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंज उठा। कथा के दौरान श्रद्धालु भगवान की भक्ति में पूरी तरह लीन नजर आए। संगीतमय भजनों और मधुर कीर्तन ने ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमने लगे। कथा पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भक्तिरस का रसपान करते हुए ठाकुर जी की भक्ति में डूबे दिखाई दिए। वहीं शाम की महाआरती के दौरान पूरा वातावरण दिव्य और अलौकिक हो गया। श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर आरती में हिस्सा लिया और भगवान के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत सुप्रसिद्ध कथाव्यास परम पूज्य श्री विवेक जी महाराज का पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। कथा का श्रवण कराते हुए महाराज श्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य के जीवन को धर्म, संस्कार और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि भगवान की कथा सुनने मात्र से मनुष्य के पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-शांति का आगमन होता है।
कथा में पहुंचे संत-महात्माओं ने भी वृंदावन धाम की महिमा का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को सनातन संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश दिया। कथा स्थल पर उपस्थित श्रद्धालु पूरे समय भक्ति में लीन होकर कथा का आनंद लेते रहे। सभी संत-महात्माओं एवं गणमान्य अतिथियों का श्रीराम राइस ग्रुप की ओर से सम्मान किया गया। श्रीराम राइस ग्रुप के निर्देशक लाला साधुराम सिंगला ने कहा कि लीलावती धाम में आयोजित यह कथा समाज में धार्मिक चेतना और संस्कारों को मजबूत करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भगवान की कथा सुनने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मनुष्य प्रभु भक्ति के मार्ग पर अग्रसर होता है। मंच संचालन मास्टर अमन शर्मा ने किया। इस अवसर पर उद्योगपति लाला साधुराम सिंगला, रविंद्र सिंगला, प्रमोद सिंगला, विजय सिंगला, संजय सिंगला, राकेश सिंगला, महेश सिंगला, अर्जुन अग्रवाल, मुकेश सिंगला, विजय कैथल, सुशील कैथल, सुशील पानीपत, आरके शर्मा, साहिल गुप्ता करनाल, कृष्ण गोयल, सतीश गोयल, सुरेन्द्र, ईश्वर चंद, प्रवीण गुप्ता, राजेश गर्ग, देवेंद्र सिंगला, विजय बरवाला, प्रेमचंद अंबाला, भूपेंद्र गोयल कालका सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *