जिला पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रूपये की धोखाधङी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना लाडवा की पुलिस टीम ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रूपये की धोखाधङी करने के आरोपी खुर्शीद अहमद वासी रादौर जिला यमुनानगर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में शौकत अली वासी ध्यांगला जिला कुरूक्षेत्र ने बताया कि वह अपने लड़के को विदेश अमेरिका भेजना चाहता था। इसके लिए उसने खुर्शीद अहमद वासी रादौर जिला यमुनानगर से बात की। आरोपी के साथ लड़के को अमेरिका भेजने के लिए 6 लाख 56 हजार रूपये में बात तय हुई। आरोपी ने पूरे पैसे लेकर उसके लड़के को दुबई भेज दिया। आरोपी ने कहा कि वह उसके लड़के को दुबई से अमेरिका भेज देगा लेकिन कुछ दिन आरोपी ने लड़के को वापस भारत लेकर छोड़ दिया। आरोपी ने विदेश भेजने के नाम पर उसके साथ 6 लाख 56 हजार रूपये की धोखाधड़ी की है। जिसकी शिकायत पर थाना लाडवा में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करके जांच उप निरीक्षक जानपाल द्वारा की गई।

           दिनांक 19 मई 26 को थाना लाडवा के उप निरीक्षक जानपाल, सहायक उप निरीक्षक प्रवेश कुमार, महेंद्र सिंह व सिपाही गौतम टीम ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रूपये की धोखाधङी करने के आरोपी खुर्शीद अहमद वासी रादौर जिला यमुनानगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *