कुरुक्षेत्र, 20 मई। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने कहा कि 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत डीपीई व पीटीई के लिए तीन दिवसीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण का समापन हुआ। अब 21 मई से 23 मई 2026 तक जिले के सभी स्कूलों में डीपीई एवं पीटीआई द्वारा विद्यार्थियों को योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया जाएगा। इन सभी केंद्रों पर लगभग 305 डीपीई एवं पीटीआई ने भाग लेकर योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया।
आयुष विभाग हरियाणा के महानिदेशक एवं हरियाणा योग आयोग के तालमेल से जिला प्रशासन कुरुक्षेत्र के निर्देशानुसार तथा जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा के दिशा-निर्देशन में जिला योग कोऑर्डिनेटर डॉ. जगीर के मार्गदर्शन तथा शिक्षा विभाग कुरुक्षेत्र के सहयोग से 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत डीपीई एवं पीटीआई के लिए आयोजित तीन दिवसीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज बुधवार को समापन दिवस सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
समापन दिवस पर शिक्षा विभाग के एईओ जसबीर के सहयोग से गवर्नमेंट मॉडल संस्कृत सीनियर सेकेंडरी स्कूल थानेसर ब्लॉक में नोडल अधिकारी डॉ. पिंकी के नेतृत्व में योग विशेषज्ञ मनजीत तथा आयुष योग सहायक रोहतास, रजत, दीक्षा एवं सोनिका द्वारा योगाभ्यास करवाया गया। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र, नोडल अधिकारी डॉ. मीनाक्षी के मार्गदर्शन में योग सहायक भीम, सुरेंद्र एवं बाला देवी ने प्रशिक्षण प्रदान किया। पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल शाहाबाद ब्लॉक में नोडल अधिकारी डॉ. आश्मी के नेतृत्व में योग सहायक कर्मवीर सिंह, देवेंद्र, नरेंद्र कुमार, वीरेंद्र सिंह एवं अमृता ने प्रशिक्षण दिया। पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिहोवा ब्लॉक में नोडल अधिकारी डॉ. प्रणव के निर्देशन में योग सहायक शिवकुमार, साहब सिंह, रामनिवास, पूनम देवी एवं सुनीता द्वारा योग प्रोटोकॉल कराया गया। इसी प्रकार लाडवा ब्लॉक में नोडल अधिकारी डॉ. पूजा मदान के मार्गदर्शन में योग सहायक कमल किशोर, सविता देवी, प्रदीप कुमार एवं पूजा रानी ने योगाभ्यास करवाया। बाबैन ब्लॉक में नोडल अधिकारी डॉ. मीना के नेतृत्व में योग सहायक राय सिंह, दीपक कुमार, नरेंद्र कुमार एवं अनु द्वारा प्रतिभागियों को योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग से प्रमोद कुमार पीटीआई, पुलिस लाइन डीपी, राजेश कुमार पीटीआई, सचिन डीपीई, अंजू रानी डीपी, रेखा डीपी, अनिल कुमार डीपी, हरविंदर डीपी, सतीश कुमार पीटीआई, किरण कुमार पीटीआई, नवीन डीपी सहित विभिन्न ब्लॉकों के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed