कुरुक्षेत्र, 20 मई। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा का मिशन मोड में संवर्धन के लिए सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा जैसी नवीकरणीय ऊर्जा प्रणालियों की स्थापना को बढ़ावा दिया जा रहा है। भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस 2026 से पूर्व की तैयारियों के तहत मिशन लाइफ अभियान को गति देने के लिए जिला कुरुक्षेत्र में व्यापक स्तर पर पूर्व-अभियान गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिला में 4 जून विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और नवीकरणीय ऊर्जा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करना है।
उन्होंने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े इंस्टॉलर, विक्रेता, निर्माता, डेवलपर, वित्तीय संस्थानों और अन्य हितधारकों को आवश्यक सहयोग एवं सुविधा प्रदान की जाएगी। प्रकृति पहल की तर्ज पर विद्यालय, महाविद्यालय स्तर पर प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन, स्लोगन लेखन और पोस्टर बनाने की प्रतियोगिताओं का आयोजन कर युवाओं को जागरूक किया जाएगा। अभियानों के दौरान मिशन लाइफ का लोगो और पोर्टल पर उपलब्ध अन्य रचनात्मक सामग्री का उपयोग किया जाएगा। इसके साथ ही जागरूकता कार्यक्रमों में मिशन लाइफ की प्रतिज्ञा का वाचन करवाया जाएगा।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि उच्च स्तरीय जन-भागीदारी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सांसदों, विधायकों, जिला परिषद प्रतिनिधियों, नगर आयुक्तों आदि की सक्रिय भागीदारी के साथ कार्यक्रम आयोजन किए जाएंगे। जिले में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अग्रणी व्यक्तियों और संस्थाओं की सफलता की कहानियों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। सौर प्रतिष्ठानों पर सार्वजनिक सहभागिता और जागरूकता बढ़ाने के लिए सेल्फी विद सोलर अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने सभी विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, पंचायती राज संस्थाओं और स्वयंसेवी संगठनों से अपील की है कि वे मिशन लाइफ के इस पूर्व-अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *