कुरुक्षेत्र में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला पंचायत भवन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह ने की।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों के साथ-साथ NEET पेपर रद्द मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा। पंचायत भवन से लघु सचिवालय कांग्रेस तक पैदल मार्च निकालते हुए कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। लघु सचिवालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया और जनता की समस्याओं के समाधान की मांग की गई।
जिला अध्यक्ष मेवा सिंह ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित है।
उन्होंने कहा कि युवाओं का भविष्य भी सुरक्षित नहीं है। NEET परीक्षा से जुड़े विवादों ने छात्रों और अभिभावकों का भरोसा तोड़ा है। सरकार युवाओं को रोजगार और पारदर्शी व्यवस्था देने में असफल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जो वायदे जनता से किए उन पर खरा नहीं उतर पाई। भाजपा ने वोट चोरी कर सत्ता हासिल की है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में भी लगातार अव्यवस्था देखने को मिल रही है और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी।
थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार केवल बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन धरातल पर जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि किसानों, मजदूरों, व्यापारियों और युवाओं की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। भाजपा ने मात्र चार दिनों में पेट्रोल डीजल के दामों को बढ़ाया  पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से महंगाई बढ़ेगी जिससे आम जनमानस का जीना दुश्वार हो जाएगा। लेकिन भाजपा को किसी भी वर्ग की कोई चिंता नहीं है केवल जात पात का प्रचार कर जनता का ध्यान भटकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बिना पर्ची बिना खर्ची के नौकरी देने की बात करती है लेकिन नौकरियों में भी खूब धांधलियां हो रही है भाजपा को प्रदेश के युवाओं से ज्यादा बाहरी युवाओं पर भरोसा ज्यादा है जिसके कारण बाहरी युवाओं को नौकरियां दी जा रही है। अशोक अरोड़ा ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में प्रापर्टी डीलर खूब फलफूल रहे है क्योंकि भाजपा के बड़े नेता इस कारोबार में संलिप्त है। उन्होंने कहा कि जिससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा सरकार का हाथ पूंजीपतियों के साथ है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज बनकर सड़कों पर उतर रही है और आने वाले समय में जनता भाजपा को जवाब देगी। शाहाबाद विधायक रामकरण काला ने कहा कि  प्रदेश और देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन सरकार जनता को राहत देने के बजाय केवल प्रचार में लगी हुई है।
पिहोवा विधायक मंदीप चट्ठा ने कहा कि आज का युवा बेरोजगारी और पेपर लीक जैसी घटनाओं से परेशान है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को सुरक्षित और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था देने में नाकाम रही है। वही पूर्व सांसद कैलाशो सैनी ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा ओर हर मोर्चे पर विफल बताया।
फोटो कैप्शन
लघु सचिवालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह की अगुवाई में विधायकगण, पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *