कुरुक्षेत्र, 19 मई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में भारत रत्न श्री गुलजारी लाल नंदा नीति एवं दर्शन केंद्र द्वारा 20 और 21 मई 2026 को विभिन्न स्कूली प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री गुलजारी लाल नंदा की आगामी 4 जुलाई को आने वाली जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है, ताकि उनके ईमानदारी, सादगी, देशभक्ति और उच्च नैतिक मूल्यों के संदेश को स्कूली बच्चों और समाज तक पहुँचाया जा सके।
केन्द्र की निदेशिका प्रो. शुचिस्मिता ने बताया कि केंद्र परिसर में यह सभी गतिविधियां निर्धारित तिथियों पर सुबह 9.30 बजे से शुरू होंगी। आयोजन के तहत कक्षा 6वीं से 8वीं तक के लिए जूनियर वर्ग और कक्षा 9वीं से 12वीं तक के लिए सीनियर वर्ग बनाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं के पहले दिन, 20 मई को भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। भाषण प्रतियोगिता के लिए राष्ट्र के विकास में दृढ़ चरित्र की भूमिका, सशक्त नारी, सशक्त समाज, सशक्त राष्ट्र और श्री गुलजारी लाल नंदा का सामाजिक व राजनीतिक योगदान जैसे महत्वपूर्ण विषय रखे गए हैं, जिनमें छात्र हिंदी या अंग्रेजी में अपनी बात रख सकते हैं. इस प्रतियोगिता की अवधि 4 से 5 मिनट होगी और कागज से देखकर पढ़ने की अनुमति नहीं होगी। इसी दिन आयोजित होने वाली चित्रकला प्रतियोगिता में छात्रों को श्री गुलजारी लाल नंदा जी के चरित्र या संदेश को दर्शाने वाली पेंटिंग 1 से 2 घंटे के भीतर बनानी होगी. इन दोनों ही प्रतियोगिताओं के लिए प्रत्येक स्कूल दोनों वर्गों (जूनियर व सीनियर) में अधिकतम दो-दो प्रविष्टियाँ भेज सकते हैं।
प्रो. शुचिस्मिता ने बताया कि आयोजन के दूसरे दिन, 21 मई को भक्तिमय और प्रेरणादायक समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें भजन, शबद, वंदना या देश प्रेम के गीत प्रस्तुत किए जा सकते हैं. इसके लिए प्रत्येक स्कूल से 4 से 6 छात्रों की केवल एक टीम भाग ले सकती है, जिसे 3 से 5 मिनट का समय दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में स्वरचित धुनों को ही प्राथमिकता दी जाएगी और टीम के साथ दो संगत कलाकारों को आने की अनुमति होगी. सभी प्रतियोगिताओं के प्रत्येक वर्ग में चार-चार पुरस्कार दिए जाएंगे। विजेता छात्रों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र 4 जुलाई 2026 को  जयंती समारोह के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा प्रदान किए जाएंगे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *