जिला पुलिस ने बस में बैग से मोबाइल चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने बस में बैग से मोबाइल चोरी करने के आरोपी अजय वासी टाटका जिला कुरुक्षेत्र को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 12 मई 26 को पुलिस को दी अपनी शिकायत में नरेंद्र कुमार मुढाल जिला भिवानी ने बताया कि वह लाडवा में रहता है। दिनांक 10 मई 26 को वह अपने बच्चों के साथ जुलाना से कुरुक्षेत्र आया था। जब वह पीपली चौंक से लाडवा जाने के लिए बस में बैठा तो अज्ञात व्यक्ति ने उसके बैग से उसका मोबाइल निकाल लिया। जिसकी शिकायत पर थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-2 द्वारा की गई।

             दिनांक 18 मई 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार, लखन सिंह, सुरेन्द्र कुमार, मुख्य सिपाही प्रदीप, दिनेश व ललित की टीम ने बस में बैग से मोबाइल चोरी करने के आरोपी अजय वासी टाटका जिला कुरुक्षेत्र को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से चोरीशुदा मोबाइल फोन बरामद किया गया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *