कुरुक्षेत्र पुलिस ने वाहन चोरी की वारदात को सुलझाते हुए मोटरसाईकिल चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-दर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोप में आशीष उर्फ़ आशु वासी मोहन नगर थानेसर व राहुल वासी खेडी मारकंडा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके चोरीशुदा मोटरसाईकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है।

            जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में रणजीत वासी रतगल सैक्टर-7 कुरुक्षेत्र ने बताया कि वह बस स्टैंड के सामने जिम में ट्रेनर की नौकरी करता है । दिनांक 14 मई 2026 को उसने अपनी मोटरसाईकिल एचआर-07एई-3010 को रात को 8 बजे  पार्किंग में खडी की थी। रात को करीब 12 बजे जब उसने देखा तो उसकी  मोटरसाईकिल वहां नहीं मिली जिसे कोई नामपता नामालूम व्यक्ति चोरी करके ले गया है। जिसकी शिकायत पर थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच की गई।

            दिनांक 18 मई 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल के दिशा-निर्देश में उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार, सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार, कर्मबीर व सिपाही गुरबक्श की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोपी मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोप में आशीष उर्फ़ आशु वासी मोहन नगर थानेसर व राहुल वासी खेडी मारकंडा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से चोरीशुदा मोटरसाईकिल की गई। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *