करनाल, 19 मई। श्रीराम राइस ग्रुप की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के दूसरे दिन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कथा स्थल रुक्मिणी विहार में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और पूरा वातावरण राधे-राधे व जय श्रीकृष्ण के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। यह कथा वृंदावन स्थित लीलावती धाम के भव्य शुभारंभ अवसर पर श्रीराम राईस ग्रुप की ओर से करवाई जा रही है। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत सुप्रसिद्ध कथाव्यास परम पूज्य श्री विवेक जी महाराज का पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए और आरती के समय पूरा पंडाल भक्तिरस में डूब गया। कथाव्यास परम पूज्य श्री विवेक जी महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है। कथा श्रवण से मन को शांति, आत्मा को संतोष और जीवन को नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर भगवान की कथा होती है, वहां सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और व्यक्ति के जीवन के दुख-दर्द दूर होते हैं। कथा में पहुंचे संत-महात्माओं ने भी श्रद्धालुओं को वृंदावन धाम की महिमा एवं सनातन संस्कृति के महत्व के बारे में बताया। इस दौरान महंत रामदास जी महाराज जानकी भवन आश्रम ज्ञान गुदरी वृंदावन, राधावल्लभ संप्रदाय आचार्य गोस्वामी प्रदीप वल्लभ जी महाराज राधावल्लभ मंदिर वृंदावन, फ्यूचर विजन एक्स्ट्रो सेंटर के संस्थापक एवं यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के संयोजक मुकेश गोस्वामी जी महाराज श्याम कुटी आश्रम वृंदावन तथा स्वामी राम प्रपन्नाचार्य जी महाराज राधा रास बिहारी धाम परिक्रमा मार्ग श्रीधाम वृंदावन विशेष रूप से उपस्थित रहे। श्रीराम राइस ग्रुप की ओर से कथा में पहुंचने वाले सभी श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं एवं गणमान्य अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। मंच संचालन मास्टर अमन शर्मा ने किया। धार्मिक भजनों एवं संगीतमय प्रस्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रीराम राइस ग्रुप के निर्देशक लाला साधुराम सिंगला ने कहा कि लीलावती धाम में आयोजित यह श्रीमद्भागवत कथा समाज में धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि कथा श्रवण से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है और व्यक्ति प्रभु भक्ति से जुड़ता है। वहीं रविंद्र सिंगला ने कहा कि वृंदावन की पावन धरा पर कथा आयोजन करवाना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त हो रही है और सभी को परिवार सहित कथा श्रवण का लाभ उठाना चाहिए। कथा के दौरान महिलाओं, उद्योगपतियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर कथा का रसपान करते नजर आए। इस अवसर पर उद्योगपति लाला साधुराम सिंगला, रविंद्र सिंगला, प्रमोद सिंगला, विजय सिंगला, संजय सिंगला, राकेश सिंगला, महेश सिंगला, गौरव गर्ग, देवेंद्र सिंगला, साहिल सिंगला, रजत सिंगला, मदन सचदेवा, नीरज, दीपक, अभिषेक, भव्य, सुशील कुमार, भूपेंद्र, प्रेमचंद, बालकृष्ण त्रिपाठी, पंडित आचार्य शुभम शास्त्री, सविता सिंगला, सुनीता, सीमा सिंगला, मीनू, गीतिका सिंगला, पलक सिंगला, सोनिया सिंगला, दीप्ती सिंगला, सुषमा, सुधा, पिंकी, शशि, रेखा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *