करनाल, 19 मई। जिला रेडक्रॉस सोसायटी कार्यालय में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने रिबन काटकर कर रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया। शिविर में एक बजे तक 35 युवाओं ने रक्तदान के लिए पंजीकरण करवाया। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव कुलबीर मलिक ने बताया कि रक्त की कमी व थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए रेडक्रॉस कार्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
इस मौके पर उपायुक्त ने शिविर में आए युवाओं से बात की। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति रेडक्रॉस की गतिविधियों से जुड़े और मानव कल्याण के कार्यों में अपना योगदान दे ताकि रक्त की कमी के कारण किसी की जान ना जाए। हमारा देश युवाओं का देश है, यदि युवा धार्मिक और मानव कल्याण के कार्यो में रुचि रखेंगे तो स्वाभाविक है कि वो नशे जैसी बुराइयों से भी दूर रहेंगे।
उपायुक्त ने रेडक्रॉस सोसायटी में प्राथमिक चिकित्सा व होम नर्सिंग का प्रशिक्षण ले रहे 102 छात्र-छात्राओं को बातचीत के माध्यम से बताया कि यह एक जीवन रक्षक प्रशिक्षण है, इसे मन लगाकर पूर्ण करें और समाज में घायल व दुर्घटना ग्रस्त व प्राकृतिक आपदा के समय में लोगों को प्राथमिक चिकित्सा देकर जान बचाने का प्रयास करें। यह मानव कल्याण के लिए सर्वोत्तम कार्य है। अंत में युवाओं को रक्तदान के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए उपायुक्त ने सभी रक्तदाताओं को बेज लगाकर और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर डीआईपीआरओ सत्यवान महिवाल, जिला रेडक्रॉस कार्यालय से कार्यवाहक जिला प्रशिक्षण अधिकारी राजपाल चौधरी, लेखा लिपिक प्रदीप नंदा, प्रोजेक्ट मैनेजर परमिला, काउंसलर दर्शना सिंह, लेखाकार सपना पाल, अंजू, कुसुम, कॉर्डिनेटर रीना, लेक्चरर  फर्स्ट ऐड नरेश पाल व होम नर्सिंग लेक्चरर श्वेता धीमान उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *