करनाल, 18 मई –   जिला योजनाकार ने बताया कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस की अगुवाई में दो अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। पहली अवैध कॉलोनी गांव छपरा खेड़ा में उत्तम नगर के पास स्थित थी, जिसका एरिया लगभग 2.75 एकड़ था। इस कॉलोनी में 3 डी.पी.सी. व सभी कच्ची सड़कों को ध्वस्त किया गया। इसी प्रकार से दूसरी अवैध कॉलोनी गांव मंगलपुर में दनियालपुर रोड पर स्थित थी, जिसका एरिया लगभग 1.5 एकड़ था। इस कॉलोनी में 5 डी.पी.सी., सीवरेज नेटवर्क व सभी पक्की सड़कों को ध्वस्त किया गया।

उन्होंने बताया कि लगातार तोड़फोड़ की कार्रवाई की जा रही है। अवैध कॉलोनियों व अवैध निर्माण करने वालों की लगातार एफ.आई.आर. भी करवाई जा रही है। जिला योजनाकार द्वारा समय-समय पर सभी को सूचित भी किया जा रहा है कि यदि कोई भी अवैध कॉलोनियों व अवैध निर्माण को बढ़ावा देगा, उसके साथ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। अवैध कॉलोनियों व अवैध निर्माण पर अंकुश लगाने के लिए सभी प्रकार की कार्रवाई की जा रही है। आम जनता से एक बार फिर अपील की गई है कि वे डीलरों के जाल में न फंसें और शहर में बनी वैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीद कर अपना घर बनाएं। साथ ही डीलरों से अपील की गई है कि वे टाउन व कंटरी प्लानिंग हरियाणा, चण्डीगढ़ से लाइसेंस लेकर कॉलोनी विकसित करें ताकि आम जनता को उसका फायदा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *