चरखी दादरी (भिवानी)। दादरी शहर के हाउस टैक्स बकायेदारों को राहत देने और नगर परिषद के राजस्व को बढ़ाने के लिए नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी द्वारा गत दिनों मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर पिछले वर्षों के बकाया हाउस टैक्स पर लगे ब्याज में 100 प्रतिशत छूट को दोबारा लागू करने की मांग की थी जिसके बाद प्रदेश सरकार ने इसे शुरू किया है।

इस कदम पर चेयरमैन ने प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री का आभार जताया है। बक्शीराम सैनी ने बताया कि शहर के आम नागरिक पुराना टैक्स जमा करने में रुचि दिखा रहे हैं। हालांकि भारी-भरकम ब्याज राशि के कारण कई लोग टैक्स जमा नहीं कर पा रहे हैं। नागरिकों की ओर से लगातार यह मांग की जा रही थी कि सरकार ब्याज में राहत दे, ताकि वे बिना किसी अतिरिक्त वित्तीय बोझ के अपना मूल टैक्स चुका सकें।

सरकार ने ब्याज पर 100 प्रतिशत छूट की नीति लागू की थी

उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र व्यवहार कर यह विषय उठाया था, जिसको प्रदेश सकरार ने मान लिया है। उन्होंने बताया कि 30 जून तक नागरिक टैक्स जमा करवा सकते हैं। चेयरमैन ने प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि अपने पत्र के जरिए मुख्यमंत्री को याद दिलाया था कि दो वर्ष पहले जब सरकार ने ब्याज पर 100 प्रतिशत छूट की नीति लागू की थी, तब चरखी दादरी नगर परिषद कार्यालय में टैक्स की रिकार्ड रिकवरी हुई थी।
दिसंबर से मार्च के बीच वित्तीय वर्ष के अंतिम महीनों में लोग सबसे ज्यादा टैक्स भरते हैं। अगर सरकार इस समय यह छूट देती है, तो परिषद के खजाने में भारी बढ़ोतरी होगी। बक्शीराम सैनी ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री मांग ने मांग स्वीकार कर ली है। इससे ना केवल गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी, बल्कि नगर परिषद की वित्तीय स्थिति भी मजबूत होगी, जिसका सीधा लाभ शहर के विकास कार्यों को मिलेगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *