जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने अवैध रूप से शराब बेचने के एक आरोपी को काबू किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के मार्ग-निर्देश में थाना शहर थानेसर पुलिस की टीम ने अवैध रूप से शराब बेचने के आरोपी कृष्ण टंडन वासी कीर्ति नगर थानेसर को गिरफ्तार करके उनके कब्ज़ा से 10.5 बोतल ठेका शराब देसी बरामद करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 15 मई 26 को थाना शहर थानेसर के अंतर्गत सैक्टर-7 पुलिस चौंकी के मुख्य सिपाही कमल प्रकाश व अमरीक सिंह की टीम ने आरोपी कृष्ण टंडन वासी कीर्ति नगर थानेसर को सार्वजानिक स्थान सैक्टर-10 से अवैध रूप बेचने के आरोप में काबू किया। आरोपी से 10.5 बोतल ठेका शराब देसी बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को माननीय अदालत के निर्देशानुसार जमानत पर रिहा कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *