जिला पुलिस ने दशवीं की परीक्षा में एक दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने व परीक्षा दिलवाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना केयूके पुलिस टीम ने दसवीं की परीक्षा में एक दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने की आरोपी युवती वासी कैथल तथा दूसरे से परीक्षा दिलवाने वाले के मुख्य आरोपी विनोद कुमार वासी सीवन जिला कैथल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

            जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी अपनी शिकायत में नरेंद्र सिंह ने बताया की वह लेक्चरार है। दिनांक 15 मई 26 को वह गुरुकुल में दसवीं के सीबीएसई के बोर्ड परीक्षा में बतौर सुपरीडैन्ट तैनात था। समय करीब 10-40 पर उसके साथ ड्यूटी पर तैनात टीचर ने बताया कि एक लड़की के कद काठी से लगता नहीं कि वह दसवीं की छात्रा है। जिसपर उन्होंने जांच की तो पता चला कि आरोपी युवती दूसरी लड़की के स्थान पर परीक्षा देने आई है। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसकी शिकायत पर थाना केयूके में मामला दर्ज करके जांच पुलिस चौंकी थर्ड गेट द्वारा की गई।

            दिनांक 15 मई 26 को थाना केयूके के अंतर्गत पुलिस चौंकी थर्ड गेट प्रभारी सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार के मार्गनिर्देश में सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार की टीम ने दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने की आरोपी युवती वासी कैथल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने दूसरे से परीक्षा दिलवाने के मुख्य आरोपी विनोद कुमार वासी सीवन जिला कैथल को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *