बहादुरगढ़। नगर पालिका कर्मचारी संघ से जुड़े सफाई कर्मियों की हड़ताल शनिवार को नौवें दिन भी जारी रही। इस दिन हड़ताली कर्मचारियों द्वारा शहर में थाली-चम्मच और झाड़ू प्रदर्शन किया गया।

नप के कच्चे-पक्के और ठेकेदारी के सफाई कर्मचारी इसमें शामिल हुए। अध्यक्षता इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर ने की। मंच का संचालन सचिव अमित ने किया। दिन भर कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की।

उन्होंने ठेका प्रथा बंद करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की आवाज उठाई। फरीदाबाद में अग्निशमन विभाग के दो कर्मचारियों की पिछले दिनों मृत्यु हो गई थी। उनके परिवारों को एक-एक करोड़ की आर्थिक सहायता व सरकारी नौकरी की मांग की। झज्जर में भूख हड़ताल के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत का शिकार हुई कर्मचारी के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग की।

धरने को जिला प्रधान राजेंद्र तूषामड़, इकाई उप प्रधान अजय, इकाई कैशियर मुकेश बालगुहेर, सह सचिव होशियार सिंह दरोगा, आडिटर सुनील, इकाई सदस्य जय भगवान, इंद्रमल, इकाई उप प्रधान उषा, प्रचार सचिव सरोज, इकाई सदस्य सुनीता, जिला आडिटर संदीप टाक ने संबाेधित किया।

शहर में बढ़ते जा रहे कूड़े के ढेर

शहर में कूड़े का उठान न होने के कारण जगह-जगह ढेर बढ़ते जा रहे हैं। दो दिन पहले नप की टीम ने ठेके के सफाई कर्मियों के जरिये कूड़ा उठान की कोशिश की थी तो हड़ताली कर्मचारियों ने गाड़ियों के टायर पंचर क दिए थे। एक गाड़ी पर पथराव भी किया था। इससे शीशे टूट गए थे। चालक के साथ भी हाथापाई की थी। उसके बाद से नप ने प्रयास नहीं किए हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *