कुरुक्षेत्र, 13 मई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) द्वारा एमबीए फाइव ईयर इंटीग्रेटेड प्रोग्राम एवं बीबीए ऑनर्स प्रोग्राम में दाखिला प्रक्रिया 7 मई से आरंभ हो चुकी है।
आईएमएस के विभागाध्यक्ष प्रो. सिद्धार्थ भारद्वाज ने बताया कि दोनों कोर्सों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है तथा विद्यार्थी 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ये दोनों प्रोफेशनल कोर्स प्लस-2 के बाद किए जा सकते हैं और वर्तमान समय में विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं करियर निर्माण की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी हैं।
प्रो. सिद्धार्थ भारद्वाज ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन एवं विशेष रूप से कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा की सकारात्मक सोच और दूरदर्शी नेतृत्व के कारण आईएमएस निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। यूनिवर्सिटी प्लेसमेंट सेल के सहयोग से संस्थान विद्यार्थियों को उत्कृष्ट कैंपस प्लेसमेंट उपलब्ध करा रहा है।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि आईएमएस के शिक्षकों की शैक्षणिक गुणवत्ता, आधुनिक शिक्षण पद्धति तथा उद्योग जगत से जुड़ा पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को व्यावसायिक रूप से सक्षम बना रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे आईएमएस में प्रवेश लेकर अपने उज्ज्वल भविष्य एवं सफल करियर की मजबूत शुरुआत करें।
