भिवानी। Haryana Board 10th Result: हरियाणा बोर्ड का 10वीं का रिजल्ट आज यानी गुरुवार (14 मई, 2026) 12 बजे जारी हो गया।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (Board of School Education Haryana) की 10वीं का रिजल्ट छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर देख सकते हैं।
छात्र अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बता दें कि पिछली बार हरियाणा बोर्ड (HBSE 10th Result Live) ने 17 मई 2025 को 10वीं का रिजल्ट जारी किया था।
आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मिरान (भिवानी) की छात्रा दीपिका ने 500 में से 499 अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। दीपिका के पिता का नाम राजकुमार और माता का नाम कमला है। उन्होंने गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और कंप्यूटर जैसे विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं।
बी.एस.एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बिगोवा (चरखी दादरी) की रोनक ने 500 में से 498 अंक हासिल किए हैं। उनके पिता जगमाल और माता कमला हैं। रोनक ने अंग्रेजी, हिंदी, सामाजिक विज्ञान और कंप्यूटर में पूर्ण अंक (100) प्राप्त किए हैं।
एन.सी.वी.एम. हाई स्कूल, पुठी समैण (हिसार) की छात्रा खुशी ने भी 498 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान साझा किया है। उनके पिता वीरेंद्र सिंह और माता नहनी देवी हैं। खुशी ने अंग्रेजी और गणित में 100 अंक हासिल किए हैं।
स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खेड़ी जालब (हिसार) की अंतु ने भी 498 अंक प्राप्त किए हैं। उनके पिता सुशील और माता रेनू हैं। उन्होंने सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, गणित और शारीरिक शिक्षा में 100-100 अंक प्राप्त किए।
बाला जी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भुंगारका (महेंद्रगढ़) के दीपांशु ने भी 498 अंक लेकर दूसरा स्थान पाया है। उनके पिता धर्मपाल और माता बीना देवी हैं। उन्होंने अंग्रेजी, विज्ञान और गणित में पूरे 100 अंक प्राप्त किए हैं।
गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शाहपुर तुर्क (सोनीपत) के काव्यांश ने 497 अंक प्राप्त किए हैं। उनके पिता विकास और माता मोनिका हैं। उन्होंने हिंदी और गणित में 100 अंक हासिल किए। दीक्षा ने 497 अंकों के साथ दीक्षा ने भी सूची में अपनी जगह बनाई है
श्री बलबीर सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मढ़ा (हिसार) की छात्रा साक्षी ने 497 अंक प्राप्त किए हैं। इनके पिता का नाम जितेंद्र और माता का नाम रोशनी है। साक्षी ने विज्ञान और नैतिक शिक्षा में 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं।
पिंक सिटी हाई स्कूल, बिसला (फतेहाबाद) की आरजू ने 497 अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। इनके पिता महेंद्र सिंह और माता सुमन हैं। आरजू ने सामाजिक विज्ञान और विज्ञान विषयों में पूरे 100 अंक प्राप्त किए हैं।
आर्यावर्त सीनियर सेकेंडरी स्कूल, देवबन (कैथल) की मानसी ने भी 497 अंक प्राप्त किए हैं। इनके पिता संजय और माता अनीता हैं। मानसी ने गणित विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं।
होली सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सिवानी मंडी (भिवानी) की छात्रा आशु ने 497 अंक प्राप्त कर मेरिट में स्थान पाया है। इनके पिता राजेश कुमार और माता शर्मिला हैं। आशु ने विज्ञान और कंप्यूटर जैसे विषयों में 100 अंक हासिल किए हैं।
मॉडर्न शिक्षा सदन, देहरा (पानीपत) के छात्र मनुराज ने 497 अंक प्राप्त किए हैं। इनके पिता मनोज गहलियान और माता पूनम हैं। मनुराज ने अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान और संस्कृत में पूरे 100 अंक हासिल किए हैं।
श्री बलबीर सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मढ़ा (हिसार) की सुकोमल ने 497 अंक प्राप्त किए हैं। इनके पिता रमेश और माता राजबाला हैं। सुकोमल ने अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान और विज्ञान में 100 में से 100 अंक हासिल किए।
गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल, सुंडाना (रोहतक) की छात्रा गीता ने भी 497 अंक प्राप्त कर अपनी योग्यता साबित की है। इनके पिता शिव कुमार और माता परवीन हैं। गीता ने गणित और संस्कृत विषयों में पूरे 100 अंक प्राप्त किए हैं।
