अंबाला शहर। गली में खून से लथपथ पड़े रामनाथ को तुरंत अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हत्या की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

मृतक रामनाथ कपड़ा बाजार की कुछ दुकानों में अकाउंटेंट का काम करते थे। परिवार में उनकी पत्नी और तीन बच्चे हैं। अचानक हुई इस वारदात के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने आरोपितों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन पर सख्त कार्रवाई का दबाव बनाया।

शहर थाना प्रभारी व चौकी इंचार्ज टीम के साथ मौके पर पहुंचे

सूचना मिलते ही थाना अंबाला सिटी प्रभारी सुरेश कुमार, चौकी नंबर-2 इंचार्ज कुलदीप और अन्य जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली। फुटेज में चार से पांच युवक वारदात के बाद गली से भागते हुए नजर आ रहे हैं।
पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में हमलावर युवक स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। उनकी पहचान की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *