गुरुग्राम। गुरुग्राम में सेक्टर-40 थाना क्षेत्र के कन्हई गांव में राहुल फाजिलपुरिया के मैनेजर के घर के बाहर फायरिंग करने वाले शूटर को गुरुग्राम पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। उसका दूसरा साथी पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। दोनों शूटर दीपक नांदल गैंग के बताए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, सुबह करीब साढ़े नौ बजे बंधवाड़ी टोल प्लाजा के पास जंगल क्षेत्र में यह घटनाक्रम हुआ। दोनों को एक-एक गोली लगी। बरामदगी के दौरान आरोपितों ने हथियार निकालकर पहले पुलिस टीम पर फायरिंग की। शूटरों ने करीब आठ राउंड फायरिंग की।

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपियों द्वारा फायरिंग में एक पुलिसकर्मी नवीन कुमार को भी गोली लगी है। फिलहाल उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।

पुलिस ने दोनों को दो दिन पहले पंजाब के तरनतारण से पकड़ा था और इन्हें सोमवार सुबह हथियार बरामदगी के लिए लेकर बंधवाडी के पास पहुंची थी।

शूटरों ने पुलिस पर हमला कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें दोनों को गोलियां लगीं। एक आरोपी की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरुशेर के रूप में हुई है।
कन्हई गांव में रहने वाले सौरभ यादव राहुल फाजिलपुरिया के मैनेजर के रूप में काम करते हैं। दो मई की रात उनके घर के बाहर दो शूटरों ने चार राउंड फायरिंग की थी। इसमें दो गोलियां बाहर सुरक्षा में तैनात सिपाही के हाथ और पैर को छूकर निकल गई थी।

कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया

इस मामले में सेक्टर-40, 17 और 39 क्राइम ब्रांच की टीमों ने कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें दो शूटर गुरशेर सिंह और जसपाल को पंजाब के तरनतारण से पकड़ा था। दोनों नौने गांव के रहने वाले थे।

पुलिस टीम सोमवार सुबह इन दोनों को बंधवाड़ी के पास हथियार बरामदगी के लिए लेकर पहुंची थी। यहां दोनों शूटरों ने भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई की। एक गोली गुरुशेर सिंह की पीठ पर लगी। जिसमें उसकी मौत हो गई। वहीं, उसका साथी घायल हो गया। उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *