करनाल, 10 मई। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि जिला में पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव के लिए 10 मई को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है। इस उपचुनाव में जिला परिषद के वार्ड नम्बर 10 के पार्षद, इंद्री उपमंडल के गांव सरवन माजरा में सरंपच, गांव कुंजपुरा में सरपंच, असंध उपमंडल के गांव रिसालवा में सरपंच व चिड़ाव खण्ड के गांव औंगध में पंच पद का चुनाव शामिल रहा है। उन्होंने बताया कि कुंजपुरा गांव में सरपंच पद के उपचुनाव के मतों की गणना को छोडक़र बाकी सभी उक्त पदों के मतों की गणना मतदान की समाप्ति के उपरांत की गई और मौके पर ही परिणाम भी घोषित किए गए।
 उपायुक्त डॉ आनंद कुमार शर्मा ने पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के दृष्टिगत मतदान केंद्रों का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजराणिया भी उनके साथ मौजूद रहे। उन्होंने कुंजपुरा, चिड़ाव व दादूपुर में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चला।
उन्होंने बताया कि जिला परिषद के वार्ड नम्बर 10 के पार्षद, इंद्री उपमंडल के गांव सरवन माजरा में सरंपच, गांव कुंजपुरा में सरपंच, असंध उपमंडल के गांव रिसालवा में सरपंच व चिड़ाव खण्ड के गांव औंगध में पंच पद के लिए मतदान सम्पन्न हो गए हैं।
 उन्होंने उपचुनाव के परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि उक्त सभी पदों के उप चुनाव के दृष्टिगत प्रशासन की ओर से कुल 53 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इनमें जिला परिषद वार्ड नंबर 10 के उपचुनाव के लिए 41 मतदान केंद्र शामिल हैं। जिला परिषद के वार्ड नंबर 10 के इन सभी मतदान केंद्रों पर 35455 मतदाताओं में से 14656 मतदाताओं ने मतदान किया जोकि 41.34% प्रतिशत रहा। मतदान के संपन्न होने के उपरांत स्थानीय पंचायत भवन के सभागार में मतगणना की गई और मौके पर ही परिणाम घोषित किया गया। इस उपचुनाव में पाल सिंह 384 वोट के अंतर से विजयी हुए। इस मौके पर डीसी डॉ आनंद कुमार शर्मा, एडीसी डॉ राहुल रईया, ए सी यू टी सोहम शैलेन्द्र, डीडीपीओ कंचनलता और बीडीपीओ मोनिका मौजूद रहीं।
 उन्होंने यह भी बताया कि खंड इंद्री की सरवन माजरा ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए हुए उपचुनाव में अन्नु रानी सबसे अधिक 676 वोट प्राप्त कर 538 वोट से चुनाव में जीत गई। खंड असंध की ग्राम पंचायत रिसालवा में हुए सरपंच पद के चुनाव में मीना कुमारी ने शानदार जीत दर्ज की। मीना कुमारी को 349 मत प्राप्त हुए। ग्राम पंचायत कुंजपुरा के चुनाव में तीन महिला प्रत्याशी मैदान में है, लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के कारण मतदान के बाद मतगणना नहीं हुई। जबकि ओंगद गांव के वार्ड नंबर 11 में पंच पद के उप चुनाव में रेणु देवी ने सर्वाधिक 43 वोट के अंतर से जीत हासिल की।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *