करनाल। रविवार को पुरानी सब्जी मंडी में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महापौर रेणु बाला गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम में महापौर रेणु बाला गुप्ता ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में भगवान परशुराम की महिमा का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन धर्म, साहस और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने अन्याय के विरुद्ध संघर्ष कर समाज को न्याय और धर्म की रक्षा का संदेश दिया। महापौर रेणु बाला गुप्ता ने सभी नागरिकों को भगवान परशुराम जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए समाज में एकता, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का आह्वान किया।
संतों की गरिमापूर्ण उपस्थिति
जूना अखाड़ा के पूज्य संतों के आशीर्वाद एवं गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम आध्यात्मिक रूप से समृद्ध हो गया। इस अवसर पर जूना अखाड़ा से पूजनीय सोनाक्षी नंद गिरी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त हुआ, जिससे कार्यक्रम की आध्यात्मिकता और अधिक बढ़ गई। सम्पूर्ण आयोजन श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण बना।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में विधायक राम कुमार गौतम, लाड्डी पंडित सालवनिया, मांगे राम शर्मा, मीता पंडित शामगढ़, सुरेंद्र शर्मा, चाणक्य शर्मा, अमन शर्मा, गुलशन शर्मा, अमित आज़ाद, संदीप गौतम, अमरजीत शर्मा, हरपाल शर्मा, लाजपत शर्मा, बलबीर शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं पारिवारिक सदस्य उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *