पानीपत। पालिका बाजार स्थित नगर निगम भवन के पास बनी पार्किंग में नगर निगम के कर्मचारियों ने हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। अध्यक्षता इकाई प्रधान नरेश कुमार अठवाल और संचालन इकाई सचिव सतपाल ने किया।

पानीपत इकाई प्रधान नरेश कुमार अठवाल ने कहा कि 8 फरवरी 2023 में सरकार ने पेरोल वाले कर्मचारियों को पक्का करने का पत्र जारी किया था। भाजपा सरकार बनने के बाद से अब तक करीब 11 साल के कार्यकाल में आज तक एक भी सफाई व सीवर वाले कर्मचारी पक्के नहीं किए हैं।

अग्निशमन विभाग के मृतक कर्मचारियों को भी बलिदानी का दर्जा नहीं दिया जा रहा है। उनके पीड़ित परिवारों को आत तक भी एक करोड़ की आर्थिक मदद नहीं दी है। नगर पालिका कर्मचारी संघ जिला प्रधान जसबीर चंडालिया ने कहा कि कि यूनियन की मांग है कि 2 साल की पालिसी बनाकर कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए।
सफाई, सीवर व फायर कर्मचारियों को जोखिम पूर्ण कार्य के लिए प्रतिमाह 5 हज़ार रूपए जोखिम भत्ता दिया जाए। इस अवसर पर जिला सचिव अनिल कुमार, सचिव राजन कुमार, बनी सिंह, हंसराज, आजाद, धर्मवीर, जितेंद्र पुहाल व अनिल कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *