महापौर रेणु बाला गुप्ता ने सुवेंदु अधिकारी को दी हार्दिक शुभकामनाएं
करनाल। अखिल भारतीय महापौर परिषद की अध्यक्ष और महापौर रेणु बाला गुप्ता ने सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल के पहले भाजपाई मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि अपनी जनप्रिय छवि के अनुरूप सुवेंदु अधिकारी समाज के सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखेंगे। उनके सशक्त नेतृत्व में बंगाल में भाजपा को भी सांगठनिक मोर्चे पर नई ऊर्जा मिलेगी। अपने वक्तव्य में महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक प्रभावशाली, संघर्षशील और जनप्रिय नेता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं। उन्होंने सदैव राष्ट्रहित, जनसेवा और संगठन को सर्वोपरि रखते हुए कार्य किया है। वर्ष 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट से उनकी ऐतिहासिक विजय ने प्रदेश की राजनीति को नई दिशा देने का कार्य किया।
जनसेवा को सर्वोच्च स्थान
महापौर ने कहा कि सुवेंदु अधिकारी का राजनीतिक जीवन युवाओं और कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका जुझारू व्यक्तित्व, मजबूत नेतृत्व क्षमता तथा जनता के प्रति समर्पण उन्हें एक लोकप्रिय जननेता बनाता है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
सुशासन को मिलेगी नई दिशा
रेणु बाला गुप्ता ने विश्वास व्यक्त किया कि सुवेंदु अधिकारी की अगुवाई पश्चिम बंगाल में विकास, सुशासन और राष्ट्रवादी विचारधारा को नई मजबूती मिलेगी। उनके नेतृत्व में पश्चिम बंगाल प्रगति और विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *