-प्रदेश सरकार की तीर्थ दर्शन योजना से संगत को मिला गुरुओं की कुर्बानी और इतिहास को जानने का अवसर:डा. विजय सतबीर सिंह
-सरकार की योजना से मिल रहा है संगत को नि:शुल्क यात्रा का लाभ, प्रशासक ने जताया मुख्यमंत्री नायब सिंह का आभार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से प्रशासक को किया सम्मानित
कुरुक्षेत्र, 9 मई।
   तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ गुरुद्वारा बोर्ड के प्रशासक डा. विजय सतबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से संगत को गुरुओं की कुर्बानी एवं देश के प्राचीन इतिहास को जानने का अवसर मिला है। इस नि:शुल्क यात्रा से संगत को धार्मिक स्थलों को देखने का अवसर मिला है। इस योजना के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बधाई के पात्र है। अहम पहलू यह है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के वचनों को श्रद्घालुओं ने पूरा करते हुए तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ गुरु घर में प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि की अरदास की।
प्रशासक डा. विजय सतबीर सिंह मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को लेकर विशेष बातचीत कर रहे थे। इससे पहले गुरुद्वारा बोर्ड के प्रशासक डा. विजय सतबीर सिंह को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी तथा यात्रा के नोडल अधिकारी डा. नरेंद्र सिंह ने शाल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया। इस दौरान गुरुद्वारा बोर्ड के अधीक्षक रविंद्र सिंह कपूर, सहायक अधीक्षक जयमल सिंह ढिल्लों, पीआरओ राजिंद्र सिंह, एआईपीआरओ बलराम शर्मा, पीए बबीता कौर चहल भी मौजूद थे। इस धार्मिक यात्रा के लिए प्रशासक ने सभी संगतों का पुन: स्वागत किया गया और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की इस पहल का स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने संगत को तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ महाराष्ट्र के दर्शन करवाने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं को भेजा और इस यात्रा का दूसरा जत्था भी 15 मई के बाद पहुंचेगा। इन संगतों का गुरुद्वारा बोर्ड की तरफ़ से परंपरा अनुसार स्वागत किया। सरकार ने संगतों को दर्शन करवाने  की योजना का संगत को लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि संगत के लिए ठहरने व तमाम व्यवस्थाओं का पूरा ध्यान रखा गया है। इसके साथ संगतों को श्री गुरु गोबिंद जी महाराज के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। इस पवित्र स्थल से श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज सचखंड गए। इस के अलावा आस पास के 15 किलोमीटर के दायरे में भी संगतों को गुरुद्वारा साहिब के दर्शन करवाए गए है।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डा नरेंद्र सिंह ने प्रशासक तथा अन्य पदाधिकारियों का श्रद्धालुओं का आदर सत्कार करने पर आभार व्यक्त किया है। इस धार्मिक यात्रा से सभी श्रद्धालु प्रसन्न है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *