सोमनाथ स्वाभिमान पर्व  : सनातन धर्म मंदिर में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमनाथ मंदिर गुजरात से जुड़ेंगे लाईव
उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की ली बैठक,दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
करनाल, 9 मई। 
उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर 11 मई को जिला भर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस उत्सव के दौरान जिला के शिव मंदिरों को लाईट व फूलों से सजाया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम कुंजपुरा रोड स्थित सनातन धर्म मंदिर में आयोजित किया जाएगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात सोमनाथ मंदिर से लाइव जुड़ेंगे। इस दौरान विभिन्न शिव मंदिरों से कलश यात्राएं निकाली जाएंगीं। कार्यक्रम की गरिमा को देखते हुए सभी अधिकारी अपने विभाग से संबंधित तैयारियां पूरी करें। साथ ही उन्होंने मंदिरों की कमेटियों से भी कार्यक्रम भव्य व दिव्य बनाने के लिए सहयोग की अपील की।
उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा गत दिवस को लघु सचिवालय के सभागार में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने एस्टेट अधिकारी को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल सहित सभी शिव मंदिरों में सफाई व साज सज्जा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारी को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व पार्किंग के पुख्ता प्रबंध किए जाएं। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर रंगोली बनवाने की व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही पीएचईडी विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर पीने के पानी की उचित व्यवस्था की जाए।
बैठक में उपायुक्त ने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर एंबुलेंस व डॉक्टरों की टीम की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश कि कार्यक्रम स्थल पर बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी बीडीपीओ को निर्देश दिए कि जिला के हर गांव के शिव मंदिर में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाए। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थलों पर एलईडी या प्रोजेक्टर लगवाए जाएं ताकि कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जा सके। इस कार्यक्रम के लिए एडीसी को नोडल बनाया गया है।

एडीसी डा. राहुल रईया ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
एडीसी डा. राहुल रईया ने शनिवार को  सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर सनातन धर्म मंदिर का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की कार्यक्रम की गरिमा को देखते हुए सभी तैयारियां समय रहते पूरी की जाए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमनाथ मंदिर से लाइव जुडेगें। जिसका लाइव प्रसारण किया जाएगा।
बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीन लाठर, एडीसी डॉ. राहुल रईया, सीईओ जिला परिषद अमित कुमार, एसडीएम देवेंद्र शर्मा, सीटीएम मोनिका शर्मा, एस्टेट अधिकारी अदिति, डीडीपीओ कंचनलता, डीआईपीआरओ सत्यवान महिवाल, श्याम बत्रा मंदिर कमेटी के जनरल सेकट्री, श्री राम मंदिर, सेक्टर-8 से जगन्नाथ बत्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व मंदिर संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *