-प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले वॉलंटियरों को जरुरत के अनुसार प्रदेशभर में कहीं भी बुलाया जा सकेगा
-उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा को जिला राजस्व अधिकारी चेतना चौधरी ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
कुरुक्षेत्र, 9 मई
। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि ब्रह्मसरोवर पर 6 दिन की ट्रेनिंग में 130 वालंटियर को प्रदेश में आने वाली बाढ़ आपदा से निपटने के लिए तैयार किया है। ये वालंटियर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति में बचाव व मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे और अपने-अपने जिलों में 50-50 की टीम भी तैयार करेंगे। इस प्रशिक्षण में सीखे गए गुणों को अपने आसपास के लोगों को भी तैराकी के गुणों से अवगत करवाएं।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा शनिवार को ब्रह्मसरोवर पर राजस्व विभाग द्वारा आयोजित 6 दिवसीय राज्य स्तरीय बाढ़ राहत प्रशिक्षण शिविर में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा को जिला राजस्व अधिकारी चेतना चौधरी ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस प्रशिक्षण शिविर में 23 जिलों के 130 प्रशिक्षार्थी और 20 मास्टर ट्रेनर को अप टू डेट किया गया है।
उन्होंने कहा कि हमारे देश में विभिन्न समय पर विभिन्न प्रकार की आपदा आती रहती हैं। इन स्थितियों से निपटने के लिए सरकार और प्रशासन द्वारा ऐसी आपदाओं से निपटने के लिए समय समय पर तैयारियों को किया जाता है। ऐसे स्थितियों के लिए जिला प्रशासन अपनी तैयारी जान-माल की हानि को काफी हद तक रोकने की रखता है। उसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए ऐसे प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि आने वाली 14 मई को जिला के दो स्थानों पर बाढ़ की स्थिति को लेकर मॉक ड्रिल की जाएगी।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि ऐसे शिविरों का धरातल पर बहुत ही फायदा होता है। यहां पर 6 दिन का प्रशिक्षण पूरा कर चुके सभी वालंटियर अपने-अपने जिला के उपायुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त, उपमंडल अधिकारियों और अन्य अधिकारियों को अपने कौशल की जानकारी दें। इससे जरुरत पडऩे पर आपकी सेवाओं का प्रयोग किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि यहां से प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रत्येक प्रशिक्षणार्थी अपने-अपने गांव, शहर व जिला में अन्य लोगों को भी इस प्रशिक्षण की बारीकियों से अवगत करवाएं। प्रशिक्षण लेने वाले सभी प्रशिक्षार्थियों का बाढ़ बचाव बुक में दर्ज हो चुका है।
डीआरओ चेतना चौधरी ने कहा कि सभी प्रतियोगिताओं के बाद झज्जर जिला को ओवरऑल ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। चप्पू द्वारा किश्ती चालन प्रतियोगिता कैथल के संदीप ने पहला, झज्जर के अमित ने दूसरा, सिरसा के सतनाम ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा पानीपत निवासी साहिल पानीपत और कुरुक्षेत्र निवासी मुकेश को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। तैराकी प्रतियोगिता में झज्जर के अमित कुमार ने पहला, पानीपत के अनिल ने दूसरा, भिवानी के मनजीत ने तीसरा स्थान हासिल किया। इनके अलावा रोहतक के विकास कुमार व अनिल कुमार को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस प्रतियोगिता में कैथल के रामकुमार ने पहला, कुरुक्षेत्र के सुमित मौर ने दूसरा, रोहतक के जगरूप ने तीसरा और कैथल के अनिल ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया है। होम गार्ड प्रतियोगिता में झज्जर के अमित कुमार ने पहला, गुरुग्राम के मनोज कुमार ने दूसरा, सोनीपत के जय प्रकाश ने तीसरा और नुंहू के दीपेन्द्र को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। कैथल के संदीप को शहीद जगमाल सिंह मेमोरियल ट्रॉफी, झज्जर के अमित को शहीद जितेन्द्र शर्मा मेमोरियल ट्रॉफी और कैथल के रामकुमार को शहीद नायब सिंह मेमोरियल ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर अंडर सेक्रेटरी हरी किशन, मास्टर ट्रेनर मुकेश कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *