आर्टऑफलिविंगफाउंडेशन, कुरुक्षेत्र की ओर से परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के 70वें अवतरण दिवस के पावन अवसर पर भक्ति एवं आध्यात्मिकता से ओत-प्रोत भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न गायक सुंदर सुंदर भजनों की प्रस्तुति देंगे l कार्यक्रम को लेकर बहुत सी तैयारियां की जा रहीं हैं l
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजित एक बैठक में सुदर्शन अग्रवाल, सुनीता भारद्वाज, विमल गर्ग, ज्योति सिंह, अनीता चौधरी, गौरव राजपाल, आस्था राजपाल, अक्षय मित्तल, संजीव, गौरव सिंगला, मान सिंह, सुशील सिंगला एवं कपिल मित्तल उपस्थित रहे। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं अन्य सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन केवल भजनों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रेम, शांति, सेवा और मानवीय मूल्यों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। कार्यक्रम में सामूहिक भजन, ध्यान एवं प्रार्थना के माध्यम से विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना की जाएगी।
जिला विकास समन्वयक कपिल मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह भव्य आयोजन 13 मई, बुधवार को सायं 6 बजे राज पैलेस, पेहोवा रोड, कुरुक्षेत्र में आयोजित होगा। कार्यक्रम के उपरांत रात्रि 8 बजे प्रसादम् की व्यवस्था भी की गई है।
उन्होंने सभी नागरिकों एवं सामाजिक संस्थाओं से अपने परिवार और मित्रों सहित कार्यक्रम में पहुंचकर आध्यात्मिक वातावरण का लाभ लेने का आग्रह किया। आयोजन समिति के अनुसार यह संध्या भक्ति, संगीत और सकारात्मक ऊर्जा का अद्भुत संगम होगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *