अंबाला। एआइएमआइएम के नेता अससुद्दीन ओवैसी के बयान कि वंदे मातरम् को राष्ट्रगान जन गण मन के बराबर नहीं माना जा सकता, पर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वंदे मातरम जो हमारा राष्ट्रीय गीत है वह हमारे राष्ट्रीय गान के ही समान है। उसको गाना और उसका सम्मान करना उतना ही आवश्यक है जितना सम्मान हम अपने राष्ट्रगान जन गण मन का करते हैं। विज ने कहा कि भारत में रहना है तो वंदे मातरम गाना होगा।

भगवंत मान गैर जिम्मेदाराना बयान दे रहे

पंजाब में हुए ब्लास्ट को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा भाजपा पर लगाए आरोप विज ने तंज कसते हुए कहा कि भगवंत मान ने शायद ज्यादा पीनी शुरू कर दी है और उसी के नशे में ऐसा गैर जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं।
विज ने कहा कि वह अपने अधिकारियों के विरुद्ध जाकर बयान दे रहे हैं और अगर वह ये मानते हैं कि यह काम भाजपा ने करवाया है तो वह इसे सिद्ध करें नहीं तो वह त्यागपत्र दें क्योंकि वह मुख्यमंत्री के साथ-साथ पंजाब के गृहमंत्री भी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का तूफान जो बंगाल और असम से चलकर अब पंजाब की तरफ आ रहा है उससे वो भयभीत हो गए हैं और यही कारण है कि वह भारतीय जनता पार्टी पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं क्योंकि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने वाली है।

देश में भाजपा की हवा

हरियाणा में तीन जिलों में नगर निगम के चुनाव हो रहे हैं उसे पर भी विज ने कहा कि भाजपा तीनों जगह ही अपना परचम फेहराएगी। विज ने कहा कि सारे देश में भाजपा की हवा चल रही है जहां भी चुनाव हो रहे हैं भारतीय जनता पार्टी वहां से जीत रही है। विज ने कहा कि बंगाल जहां गुंडागर्दी ने अपनी जड़ें जमा रखी थीं, जो गुंडागर्दी के आधार पर 15 साल से शासन कर रहे थे इस हवा ने उनके तंबू उखाड़ दिए तो यह छोटे-मोटे लोग चीज ही क्या है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *