कुरुक्षेत्र, 8 मई 2026 – पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में 1 से 3 मई 2026 तक हुए राज्य स्तरीय खेल महोत्सव में गुरुकुल कुरुक्षेत्र के छात्र वत्सल आर्य ने शानदार मल्लखम्भ का प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान हासिल किया। वत्सल को पंजाब के पूर्व एडवोकेट जनरल रहे अनमोल रत्न सिद्धू द्वारा पुरस्कृत किया गया। गुरुकुल पहुंचने पर वत्सल का जोरदार स्वागत हुआ। प्रधान राजकुमार गर्ग सहित निदेशक ब्रिगेडियर डाॅ. प्रवीण कुमार, प्राचार्य सूबे प्रताप, व्यवस्थापक रामनिवास आर्य ने प्रदेश स्तर पर गुरुकुल की ख्याति बढ़ाने पर वत्सल और मल्लखम्भ कोच अनिल आर्य को बधाई व शुभकामनाएं दीं।
गुरुकुल के निदेशक ब्रिगेडियर डाॅ. प्रवीण कुमार ने बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी एवं खेलो इंडिया द्वारा 5वें भारतीय पारम्परिक खेल एवं खेलकूद महोत्सव 2026 का आयोजन यूनिवर्सिटी कैम्पस में किया गया जिसमें गतका, मल्लखम्भ, मल्लयुद्ध, गिल्ली-डंडा, कबड्डी, खो-खो, लाठी, रस्सीकूद, योग जैसे 15 से अधिक पारम्परिक खेलों को प्रोत्साहित किया गया। महोत्सव में गुरुकुल कुरुक्षेत्र के छात्र वत्सल आर्य ने मल्लखम्भ प्रतिस्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान हासिल कर अपने गुरुजनों का सम्मान बढ़ाया। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में खेलों का विशेष महत्त्व है और खेल से बच्चे के शारीरिक विकास के साथ-साथ उसके अन्दर टीम भावना और आपसी भाईचारा उत्पन्न होता है, गुरुकुल में सभी बच्चे नियमित रूप से गेम्स में भाग लेते हैं और ग्राउंड पर खूब पसीना बहाते हैं। उन्होंने पुनः वत्सल व कोच अनिल आर्य को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *