कुरुक्षेत्र, 7 मई। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिले के किसानों के खातों में गेहूं खरीद के 1271 करोड़ 92 लाख 21 हजार 937 रुपए 6 मई तक भेजे जा चुके हैं। सरकार के निर्देशानुसार उठान के 48 घंटे में किसानों के खाते में पेमेंट भेजी जा रही है। उठान के अनुसार 96 प्रतिशत गेहूं का पैसा किसानों के खाते में पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि जिले की अनाज मंडियों में फूड सप्लाई एवं आपूर्ति विभाग, हैफेड व हरियाणा वेयरहाउस द्वारा खरीद की जा रही है। अब तक जिले में 495785 एमटी गेहूं की लिफ्ट हो चुकी है। लिफ्ट के साथ-साथ किसानों के खातों में गेहूं खरीद का पैसा 1271 करोड़ 92 लाख 21 हजार 937 रुपए भेजा जा रहा है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि फूड सप्लाई एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 339976 एमटी गेहूं की लिफ्ट की जा चुकी है और 854 करोड़ 49 लाख, 37 हजार 605 रुपए किसानों को भेजे जा चुके हैं। हैफेड द्वारा 153199 एमटी गेहूं की लिफ्ट की जा चुकी है और 388 करोड़ 42 लाख 84 हजार 332 रुपए किसानों को भेजे जा चुके हैं। इसी तरह हरियाणा वेयर हाउस 12050 एमटी गेहूं की खरीद की गई है, इसमें से 12050 एमटी गेहूं की लिफ्ट की जा चुकी है और 29 करोड़ रुपए किसानों को भेजे जा चुके हैं।
