करनाल, 7 मई – हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत करनाल से तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ के लिए रवाना हुए 200 तीर्थयात्री और हरियाणा के कुल 9 जिलों से लगभग 800 यात्री हजूर साहिब नांदेड़ दर्शन के लिए पहुंचे हैं। हजूर साहिब नांदेड़ रेलवे स्टेशन पर पहुँचने पर इन सभी श्रद्धालुओं का उत्साह और आत्मीयता से स्वागत हुआ। रेलवे स्टेशन पर पहुँचते ही स्थानीय प्रशासन और स्थानीय लोगों द्वारा तीर्थयात्रियों का स्वागत ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ किया गया।
स्वागत समारोह के दौरान श्रद्धालु स्वयं को रोक नहीं पाए। हजूर साहिब नांदेड़ रेलवे स्टेशन का पूरा वातावरण बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के नारे से गुंजायमान हो उठा। भव्य स्वागत के उपरांत, सभी तीर्थयात्रियों को निर्धारित होटलों में ले जाया गया। आज सायं सभी श्रद्धालु तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेकेगें।

बता दें कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 5 मई को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरूक्षेत्र से तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़  जाने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इसी प्रकार करनाल से तीर्थ यात्रियों को हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने झंडी दिखाकर रवाना किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *