कुरुक्षेत्र, 7 मई। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि कुरुक्षेत्र के खरीद केन्द्रों व मंडियों मेंं गेहूं की खरीद का कार्य खाद्य आपूर्ति, हैफेड तथा हरियाणा वेयर हाउस एजेंसी द्वारा शुरू कर दिया गया है। इन तीनों एजेंसियों ने 1 मई को देर सायं तक 518388 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का कार्य पूरा कर लिया है। इस सीजन में गेहूं का 2585 रुपए प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जा रहा है। अहम पहलू यह है कि जिले में 505680 एमटी गेहूं का उठान कार्य पूरा किया गया है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में गेहूं की खरीद करने के लिए 29 खरीद केन्द्र व मंडिया स्थापित की गई है। इन मंडियों से खाद्य आपूर्ति, हैफेड, एफसीआई और हरियाणा वेयर हाउस कार्पोरेशन की तरफ गेहूं की खरीद का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इस सीजन में खाद्य आपूर्ति एजेंसी द्वारा अमीन में 2590 एमटी, बाबैन मंडी में 26126 एमटी, भौर सैंयदा में 4072 एमटी, गुमथला गढु में 20803 एमटी, इशाक में 4251 एमटी, इस्माइलाबाद मंडी में 45814 एमटी, झांसा मंडी में 10356 एमटी, कराह साहब में 9303 एमटी, थानेसर मंडी में 52611 एमटी, लाडवा मंडी से 58701 एमटी, नलवी में 930 एमटी, नीमवाला में 4864 एमटी, पिहोवा मंडी में 38800 एमटी, पिहोवा एक्सटेंशन मंडी में 12400 एमटी, पिपली मंडी से 14780 एमटी, शाहबाद से 25750 एमटी गेहूं, थाना में 3194 एमटी गेहूं, ठोल मंडी से 15750 एमटी गेहूं खरीद गया है।
उन्होंने कहा कि हैफेड द्वारा अजराना कला में 3443 एमटी, बोधनी मंडी में 3939 एमटी, चढुनी जाटान मंडी में 2055 एमटी गेहूं, इस्माईलाबाद मंडी से 27816 एमटी गेहूं, झांसा मंडी में 1032 एमटी गेहूं, किरमच में 1821 एमटी, थानेसर 31943, लाडवा मंडी में 12816 एमटी, लुखी में 3359 एमटी, मलिक पुर में 6306 एमटी, पिहोवा मंडी में 21173 एमटी गेहूं, पिहोवा एक्सटेंशन में 11797 एमटी, पिपली मंडी में 9667 एमटी गेहूं, शाहबाद मंडी में 17271 एमटी गेहूं खरीद कार्य पूरा किया गया है। इसी तरह हरियाणा वेयर हाउस द्वारा बारना में 3075 एमटी, बोधनी में 2722 एमटी, ठोल में 6253 एमटी गेहूं खरीद कार्य को पूरा किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस सीजन में अधिकारियों को विशेष हिदायत दी गई है कि उठान कार्य पर विशेष फोकस रखा जाए ताकि व्यापारियों और किसानों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना आए। उन्होंने कहा कि मंडी परिसर में किसानों की सुविधा के लिए पर्याप्त बिजली, पानी, सफाई व्यवस्था व अन्य मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखने के आदेश सम्बंधित अधिकारियों को दिए है।
उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए व्यवस्था और प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। ऐसे में किसान सहभागी बनते हुए खरीद कार्य में अपना योगदान दें। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी गेहूं की फसल को अच्छी तरह से सुखाकर एवं साफ करके मंडी में लाएं।
