करनाल, 7 मई। जिला की मंडियों में गेहूं की आवक अंतिम चरण में है। गेहूं खरीद कार्य पर जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है और समय-समय पर निरीक्षण किया जा रहा है। उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि गेहूं की खरीद सुचारू रूप से जारी रखें, किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न आने दी जाए तथा मंडियों से गेहूं का उठान समय पर सुनिश्चित किया जाए।

उपायुक्त ने बताया कि गत दिवस तक जिला में करीब 7 लाख 86 हजार 708 मीट्रिक टन की आवक विभिन्न खरीद केंद्रों व मंडियों में हुई। उन्होंने बताया कि विभिन्न खरीद एजेंसियों द्वारा 757438 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया जिसमें से खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 302685 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 348919 मीट्रिक टन, हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन द्वारा 101490 मीट्रिक टन तथा एफसीआई द्वारा 4344 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया। जिसमें से 710119 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला में गेहूं की फसल की खरीद के बाद उठान पर जोर देने के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि उठान के बाद किसानों को खरीद एजेंसियों द्वारा तय समय पर भुगतान भी सुनिश्चित करने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *