कुरुक्षेत्र, 7 मई। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई विशेष ट्रेन श्रद्घालुओं को लेकर दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह के पावन चरणों से पवित्र स्थल सचखंड श्री हजूर साहिब पहुंची। सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ पहुंचने पर श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया गया। सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ रेलवे स्टेशन सतनाम वाहेगुरु, बोले सो निहाल सत श्री अकाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जयकारे से गूंज उठा। इस ट्रेन से हरियाणा प्रदेश के 9 जिलों से 800 से ’यादा श्रद्धालु पवित्र धरा पर पहुंचे हैं। सचखंड श्री हजूर साहिब बोर्ड प्रशासक एवं चेयरमैन सतविंद्र सिंह, अधीक्षक रविंद्र सिंह कपूर सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने कुरुक्षेत्र हरियाणा से पहुंचे सैंकड़ों श्रद्धालुओं का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया और गुलाब के फूलों से वर्षा करके परंपरा अनुसार स्वागत किया। चेयरमैन सतविंद्र सिंह ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से ही हरियाणा के श्रद्धालुओं को तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड के दर्शन करवाए।
उन्होंने कहा कि आज जो ट्रेन सचखंड श्री हजूर साहिब पहुंची है। यह दो महान तीर्थ स्थलों के बीच सेतु का काम कर रही है। यह पावन धरा गुरु साहिबान के पावन चरणों से भी अनेक बार पवित्र हुई है। सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ वह पवित्र स्थान है, जहां दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ’योति जोत समाए। वहीं कुरुक्षेत्र को विश्व भर में धर्मक्षेत्र की ख्याति प्राप्त है, जहां भगवान श्रीकृष्ण जी ने मोह ग्रस्त अर्जुन के माध्यम से संसार को गीता का उपदेश देकर जीवन का मार्ग दिखाया। इन दोनों पवित्र स्थलों को जोडऩे वाली यह विशेष ट्रेन भारत की आध्यात्मिक धारा के प्रवाह का प्रतीक बन रही है।
श्रद्धालुओं ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सिख संगत ने गुरुओं के पवित्र स्थलों के दर्शन करवाएं की अपील की थी। मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं की अपील को देखते हुए कुरुक्षेत्र से सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ के लिए रेलगाड़ी भेजी है। सभी श्रद्धालु तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नादेंड में पहुंच चुके हैं। अब जल्द ही दर्शन पवित्र स्थल के दर्शन करेंगे।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह ने कहा कि सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा की तरफ से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुरुक्षेत्र से 5 मई से 10 मई तक तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नादेंड महाराष्ट्र की धार्मिक यात्रा करवाई जा रही है। इस यात्रा में 9 जिलों के 800 से ’यादा श्रद्धालु शामिल हैं। सभी श्रद्धालुओं को पवित्र गुरु घर के दर्शन करवाए जाएंगे।
डॉक्टरों की टीम ने किया श्रद्घालुओं का चैकअप
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना के तहत सचखंड श्री हजूर साहिब के लिए कुरुक्षेत्र से गई रेल यात्रा में स्वास्थ्य विभाग कुरुक्षेत्र की टीम भी शामिल हुई। इस टीम में शामिल मेडिकल ऑफिसर डॉ. मनिंदरजीत सिंह, मेडिकल ऑफिसर डॉ. विप्रा राय, नर्सिंग ऑफिसर जन्नत, नर्सिंग ऑफिसर गीता, नर्सिंग अर्दली रामेश्वर ने ट्रेन में 150 से ’यादा मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। यात्रियों को शुगर, बीपी एवं दर्द निवारक दवाइयां उनकी सीट पर ही उपलब्ध करवाई जा रही है। यात्रा के दौरान डॉक्टरों द्वारा नियमित स्वास्थ्य जांच, आवश्यक दवाइयों का वितरण तथा आपातकालीन स्थिति में त्वरित उपचार की व्यवस्था की गई। बुजुर्ग यात्रियों को विशेष प्राथमिकता देते हुए उनकी सेहत पर लगातार निगरानी रखी गई, जिससे यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
