शहर में जलभराव, भवन क्षति, आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों का किया जाएगा वास्तविक अभ्यास
करनाल, 6 मई।
   डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि मानसून सीजन के दृष्टिगत किसी भी प्रकार की आपदा से बचाव के लिए सभी संबंधित विभाग अपनी तैयारियां पूरी रखें। प्रबंधों को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। जिला में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 14 मई को मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी विभाग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
डीसी डॉ आनंद कुमार शर्मा बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में बाढ़ बचाव को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। इससे पहले हरियाणा के वित्त सचिव डीके बेहरा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आयोजित समन्वय सभा में प्रदेश के विभिन्न जिलों की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मॉक ड्रिल केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि आपदा के समय वास्तविक स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
बैठक में डीसी ने निर्देश दिए कि मॉक ड्रिल के दौरान हर विभाग अपनी भूमिका का गंभीरता से निर्वहन करे, ताकि किसी भी वास्तविक आपदा के समय जान-माल के नुकसान को न्यूनतम किया जा सके। उन्होंने निर्देश दिए गए कि मॉक ड्रिल के दौरान संभावित परिस्थितियों शहर में जलभराव, भवन क्षति, लोगों के फंसने और राहत एवं बचाव कार्यों की चुनौतियों का वास्तविक रूप से अभ्यास किया जाए। साथ ही राहत शिविरों की स्थापना, घायलों के उपचार, एम्बुलेंस सेवाओं की उपलब्धता, ट्रैफिक प्रबंधन और संचार व्यवस्था को भी परखा जाएगा। इस मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा प्रबंधन प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाना, विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि जिला में जिला संचालन प्रणाली (डिस्ट्रिक्ट ऑपरेशन सिस्टम) लागू किया जाए जिसके माध्यम से आपदा की स्थिति में बचाव किया जा सके। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग बाढ़ बचाव के उपकरण भंडार की उपलब्धता को चेक कर उपकरणों की मैपिंग अवश्य करें।
बैठक में एडीसी डॉ. राहुल रईया, करनाल एसडीएम देवेंद्र शर्मा, एसडीएम घरौंडा राजेश सोनी, डीआरओ मनीष यादव सहित नगर निगम, सिंचाई विभाग व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *