रियाणा विधानसभा के उपाध्यक्षत कृष्ण मिड्डïा ने बरसातो से पहले सीवरेज और नालों की सफाई के दिए आदेश, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी जल्द करे सडक़ों का निर्माण कार्य पूरा, मुख्यमंत्री की घोषणाओं को पूरा करने के लिए तेजी से कार्य करे अधिकारी, विस उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
पिहोवा, 1 मई।  
 हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि पिहोवा में चल रहे विकास कार्यों की निर्माण सामग्री की गुणवत्ता में किसी स्तर पर कमी नहीं आनी चाहिए और निर्माण कार्य को निर्धारित समय अवधि के अंदर पूरा करना सुनिश्चित किया जाए। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री की घोषणाओं को तेज गति के साथ पूरा किया जाए। अगर किसी भी स्तर पर अधिकारी ,कर्मचारी ने लापरवाही की तो कार्रवाई करने में देरी नहीं की जाएगी।
विधानसभा के उपाध्यक्ष कृष्ण लाल मिड्ढा शुक्रवार को पिहोवा किसान विश्राम गृह में शहर में चल रहे विकास कार्यों और भावी योजनाओं को लेकर अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता जय भगवान शर्मा डीडी, अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य ने पिहोवा पहुंचने पर हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष कृष्ण लाल मिड्ढा का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके उपरांत हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष कृष्ण लाल मिड्ढा ने सभी अधिकारियों से विधानसभा पिहोवा में चल रहे विकास कार्यों की फीडबैक रिपोर्ट ली है। इस दौरान एडीसी विवेक आर्य ने पिछली मीटिंग में दिए गए आदेशों के अनुसार संबंधित विभागों द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी भी दी है।  इसके उपरांत विधानसभा के उपाध्यक्ष कृष्ण लाल मिड्ढा ने विभिन्न गौशालाओं को आर्थिक सहायता के लिए सरकार की तरफ से चेक भी दिए है
उन्होंने नगरपालिका और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सख्त आदेश दिए कि बरसातों के सीजन से पहले नालियों और सीवरेज की सफाई व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे। इस कार्य को अधिकारी पूरी गंभीरता के साथ लेकर लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास करना होगा, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द सडक़ों का निर्माण कार्य पूरा किया जाए। इन सडक़ों की निर्माण सामग्री के साथ-साथ समय अवधि पर अधिकारी पूरा फोकस रखेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा जितनी भी घोषणाएं की गई है, उनमें से बहुत सी घोषणाओं पर कार्य किया जा चुका है और लंबित कार्य को जल्द से पूरा किया जाए।
उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में पीने के पानी की समस्या को दुरूस्त करने के निर्देश दिए,यूएचबीवीएन और सहित अन्य विभागों से विकास कार्यों की रिपोर्ट ली और सभी अधिकारियों को समय रहते कार्य को पूरा करवाने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि सरस्वती तीर्थ का सौंदर्यीकरण का कार्य भी किया जाए ताकि यहां पर दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को अच्छी सुविधाएं मिले सके। इसके अतिरिक्त उपमंडल पिहोवा के नवनिर्मित स्वास्थ्य केंद्र की बिल्डिंग तथा इसमें रखे उपकरणों के बारे में भी विस्तृत रिपोर्ट मांगी और पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि जो भी कार्य लंबित है उन्हें जल्द से जल्द पूरा करवाना सुनिश्चित करें। अस्पताल में किसी भी प्रकार की सुविधा में कमी नहीं आनी चाहिए।
इस मौके पर भाजपा नेता जय भगवान डीडी शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य, एसडीएम शम्भू राठी, एसडीएम अमन कुमार,मार्केट कमेटी चेयरमैन तरणदीप वड़ैच, सरस्वती हेरिटेज बोर्ड सदस्य युधिष्ठिर बहल ,अक्षय नंदा,मोहित शर्मा एडवोकेट, प्रिंस मंगला,मनीष पुरी, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *