हरियाणा में दस मई को होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर चुनाव चिन्ह मिलने के बाद प्रत्याशियों ने अपना अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। रेवाड़ी नगर परिषद के 32 तथा धारूहेड़ा नगर पालिका के 18 वार्डों तथा प्रधान पद के लिए दस मई को मतदान होना है। 28 अप्रैल को नाम वापसी के बाद अंतिम उम्मीदवारों की चुनाव चिन्ह सहित फाइनल सूची जारी कर दी गई। जिसके बाद प्रत्याशियों ने अपने चुनाव कार्यालय खोलने और जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। रेवाड़ी से बीजेपी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव भी बीजेपी प्रत्याशीयों के चुनावी कार्यालय खोल उनके समर्थन में चुनावी सभाएं कर रहे हैं। वार्ड टू वार्ड डोर टू डोर में देर शाम तक चुनावी सभाओं को संबोधित कर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे हैं। वहीं पार्टी से टिकट मिलने के बाद कोई प्रत्याशी काफी उत्साहित है तो वहीं पार्टी से टिकट नहीं मिलने से नाराज कुछ प्रत्याशियों ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशी जनता के समक्ष जाकर लोक लुभावने वायदे कर रहे हैं और जनता से वोट रूपी समर्थन मांग रहे हैं। प्रत्याशी साम दाम दंड भेद की नीति अपनाते हुए जनता के बीच जाकर उनके पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे हैं। कोई प्रत्याशी अपने वार्ड की समस्याओं को गिनवा रहा है तो कोई उन्हें पूरा कराने का आश्वासन देते दिख रहा है। जनता भी बारी बारी से एक एक प्रत्याशी को उनकी कसौटी पर परख रही है। बहरहाल कौन प्रत्याशी जीतता है और कौन हारता है यह तो दस मई के मतदान और तेरह मई के चुनाव नतीजों के बाद ही साफ हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed