संजय गांधी मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल धनोरा-लाडवा अपने छात्रों को हर साल कक्षा, अंतरविद्यालय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करता है। इसी क्रम में स्कूल के 500 छात्रों ने प्रतिष्ठित संस्थान साइंस ओलिंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, वाणिज्य, सामान्य ज्ञान, सामाजिक विज्ञान और हिंदी सहित विभिन्न विषयों के ओलंपियाड में भाग लिया। गणित में 5 छात्र द्वितीय स्तर के लिए उत्तीर्ण हुए और कुल 33 छात्रों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए। विज्ञान में 23 छात्रों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए और 7 छात्र अगले स्तर के लिए उत्तीर्ण हुए। अंग्रेजी में 13 छात्रों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए और 2 छात्र अगले स्तर के लिए उत्तीर्ण हुए। वाणिज्य में 8 छात्रों और सामान्य ज्ञान ओलंपियाड में 4 छात्रों ने तथा सामाजिक विज्ञान और हिंदी में एक-एक छात्र ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। स्कूल के प्रधानचार्य नरेंद्र शर्मा ने सुबह की सभा में छात्रों को पदक प्रदान किए। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने ओलंपियाड में उनकी शानदार मेहनत और सफलता के लिए शिक्षकों और छात्रों की सराहना की और उन्हें बधाई दी। उन्होंने अन्य छात्रों को भी आगे आकर विद्यालय की विभिन्न सहपाठ्यचर्या गतिविधियों, ओलंपियाड और खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष अमन शर्मा और इशिता ने सभी विषय शिक्षकों के समन्वय से सभी ओल्य्म्पिअड्स का सुचारू रूप से संचालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed