जिला पुलिस ने युवक के साथ मारपीट करके चोट मारने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-दर्शन में थाना केयूके पुलिस टीम ने युवक के साथ मारपीट करके चोट मारने आरोप मे हर्षदीप उर्फ़ बाटा व अनुज उर्फ़ पंडित वासीयान अमीन तथा व अमन उर्फ़ गुंडरी वासी कीर्ति नगर थानेसर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिंनाक 22 अप्रैल 26 को राहुल वासी बारना जिला कुरुक्षेत्र ने थाना केयूके पुलिस को दिए अपने ब्यान में बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। दिनांक 22 अप्रैल 26 शाम को वह थर्ड गेट स्थित दुकान से सामान खरीद रहा था। जब वह सामान लेकर दुकान से बाहर गाड़ी के पास आया तो एक कार से हर्षदीप उर्फ़ बाटा वासी अमीन व अमन उर्फ़ गुंडरी सहित 6/7 लड़के उतरकर आए और उसके ऊपर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके पर गंडासी, डंडो, बिन्डो व लोहे की रॉड की हमला किया। बचाव के लिए वह दुकान में घुसा तो आरोपियों ने दुकान के शीशे तोड़ दिए। आरोपी उसकी कार कर शीशे तोड़कर जान से मारने की धमकी देकर मौका से भाग गए। मारपीट के वजह से उसको काफी चोट आई जिसके कारण उसको ईलाज के लिए एलएनजेपी हस्पताल ले जाया गया। जिसकी शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच चौंकी थर्ड गेट पुलिस द्वारा की गई।

             दिनांक 30 अप्रैल 2026 को थाना केयूके के अन्तर्गत थर्ड गेट पुलिस चौंकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार के मार्ग-निर्देश में सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार कुमार व मुख्य सिपाही जितेन्द्र की टीम ने युवक के साथ मारपीट करके चोट मारने आरोप मे हर्षदीप उर्फ़ बाटा व अनुज उर्फ़ पंडित वासीयान अमिन तथा व अमन उर्फ़ गुंडरी वासी कीर्ति नगर थानेसर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से वारदात में प्रयोग दंडव लोहे रॉड बरामद की गई। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *