अंबाला। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के हत्थे चढ़े रोहित गोदारा गैंग के दो शूटर्स ने अंबाला व चंडीगढ़ में वारदात करनी थी, लेकिन इससे पहले ही पकड़े गए।

लेकिन रिमांड में पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ है कि चंडीगढ़ में एक कारोबारी से फिरौती मांगी थी, जिसको लेकर फिलहाल एसटीएफ अपनी जांच कर रही है। इन शूटर्स की पहचान भूपेंद्र सिंह उर्फ भूपेंद्र गुर्जर उर्फ थापा निवासी गांव बड़ागांव जिला आगरा उत्तर प्रदेश व नितिन उर्फ जट्टा निवासी नगला जट्टा जिला भरतपुर राजस्थान के रूप में हुई थी।

यह शूटर्स रोहित गोदारा व जयप्रकाश उर्फ जेपी निवासी बीकानेर राजस्थान तथा देवेंद्र निवासी जयपुर राजस्थान व वीरेंद्र उर्फ चारण निवासी चुरू राजस्थान के लिए काम करते हैं। माना जा रहा है कि रिमांड के दौरान इसे और मामले सामने आ सकते हैं। इन दोनों शूटर्स पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

चंडीगढ़ में फिरौती के केस का खुलासा

एसटीएफ की पूछताछ में सामने आया है कि इन शूटर्स ने रोहित गोदारा के इशारे पर चंडीगढ़ में एक कारोबारी से फिरौती मांगी थी। बताया जा रहा है कि फरौती के इसी केस को लेकर यह शूटर्स असलहा लेकर निकले थे।

हालांकि, एसटीएफ ने इनको पहले ही पकड़ लिया। माना जा रहा है कि चंडीगढ़ का कारोबारी इन शूटर्स के निशाने पर था जबकि अंबाला में भी इन शूटर्स के निशाने पर एक टारगेट था। हालांकि एसटीएफ इस मामले में अभी जांच की बात कर रही है, लेकिन माना जा रहा है कि अंबाला में भी इन शूटर्स के निशाने पर कारोबारी था।

शातिर शूटर्स हैं, दोनों पर केस दर्ज

भूपेंद्र और नितिन पेशेवर शूटर्स हैं और रोहित गोदारा, जयप्रकाश उर्फ जेपी, वीरेंद्र व देवेंद्र के लिए काम करते हैं। इनके इशारे पर यह शूटर्स आगे गाम करते हैं।

भूपेंद्र पर छह केस पहले ही दर्ज हैं। इन में फरौती मांगने और हत्या के प्रयास जैसे छह मामले दर्ज हैं। इसी तरह नितिन पर भी लूट के तीन केस दर्ज हैं।

पूछताछ कर रहे हैं: डीएसपी

एसटीएफ डीएसपी अमन कुमार ने बताया कि इस केस में दोनों शूटर्स रिमांड पर हैं। चंडीगढ़ में फिरौती के मामले में सवाल पर उन्होंने कहा कि इसकी सूचना है, जिस पर जांच की जा रही है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *