पंचकूला। प्रदेश में नगर निगम चुनाव के बीच कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं। बुधवार को कई नेताओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री राजकुमार वाल्मिकी, तिगांव विधानसभा से तीन बार चुनाव लड़ चुके गिरीराज शर्मा, हिसार से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयसिंह बिश्नोई, भिवानी से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश मंडोलीवाल, रोहतक से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय परमार, गुरुग्राम से बसपा के वरिष्ठ नेता रहे श्याम लाल और पंचकूला हरियाणा बैरागी सभा के अध्यक्ष शिव पंवार ने भाजपा की सदयता ली है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इन्हें भाजपा में शामिल करवाया।

जिला कैथल से निर्दलीय चुनाव लड़ चुकी अनिता ढुल बड़सिकरी, नगरपालिका कलायत से पूर्व चेयरमैन राजू कौशिक, पार्षद संजय सिंगला, सरपंच संदीप गांव सौंगल, सरपंच तरसेम गांव सिसला, पूर्व जजपा नेता सुरेंद्र सिहाग, वीरेंद्र राणा, पूर्व सरपंच ब्राह्मणीवाला राजकुमार शर्मा, अनिल शोरेवाला, धर्मबीर गर्ग,

पूर्व प्रतिनिधि चेयरमैन नगरपरिषद कैथल जगदीश कौलिया, खाटू श्याम सेवा समिति प्रधान कैथल मनोज सिंगला, समाज सेवी सुरेंद्र मित्तल, फरल गांव के सरपंच साहब सिंह राणा, मोनू, नरेंद्र सिंह, विक्रम, विशाल वर्मा, प्रभावत गांव के सरपंच तरसेम सिंह, कश्मीर सिंह, रामफल सरपंच गांव सैर ने भाजपा ज्वाइन की।
बीएसपी के पूर्व प्रदेश प्रभारी डा. श्याम लाल और उनके साथ में कंवल सिंह, कृष्ण, डा. आरके यादव, रामेश्वर दयाल, खेमचंद, सुंदरपाल, सुनील कुमार तथा रेवाड़ी जिला से सुरेंद्र माडिया, मुंदी के सरपंच अनिल यादव, डा. संदीप यादव ने भाजपा की सदस्यता ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed