खरींडवा डीग पैक्स लिमिटेड में भर्तियों में अनियमितता बरतने पर अधिकारियों के खिलाफ दर्ज करें एफआईआर:राजेश नागर
-झांसा रोड सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने के दिए निर्देश, सुशांत सिटी की समस्याओं का समाधान करने के लिए डीटीपी को दिए निर्देश, जिला कष्टï निवारण समिति की मासिक बैठक में 13 में से 7 समस्याओं का मौके पर किया समाधान
कुरुक्षेत्र, 29 अप्रैल।
 हरियाणा के खाद्ïय नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने कहा कि गांव खरींडवा डीग पैकस लिमिटेड में नियमों को ताक पर रखकर कुछ कर्मचारियों की भर्ती की गई है। इन अनियमितता की रिपोर्ट एसिस्टेंड रजिस्ट्रार कोओपरेटिव सोसायटी ने उल्लेख किया है। इन अनियमितता को गंभीरता से लेते हुए आरोपी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक को इस पूरे मामले की जांच करने के लिए भी निर्देश दिए  हैं।
हरियाणा के खाद्ïय नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर बुधवार को नए लघु सचिवालय के सभागार में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। राज्य मंत्री राजेश नागर ने कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में एजेंडे में रखी गई 13 शिकायतों में से 7 शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया और लंबित 6 शिकायतों पर तुरंत जांच करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए गए हैं। राज्य मंत्री ने गांव यारा निवासी अमित कुमार की शिकायत पर सुनवाई की और रजिस्ट्रार सहकारी समिति के एआर का पक्ष जाना। इस हाउस के समक्ष एआर ने अपनी रिपोर्ट में उल्लेख किया कि खरींडवा डीग पैक्स लिमिटेड में कुछ कर्मचारियों को गलत तरीके से भर्ती किया गया है। इस मामले के दोनों पक्षों को सुनने के बाद राज्य मंत्री ने आरोपी अधिकारियों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए और पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं। इस जांच की रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आए उसमें रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
राज्य मंत्री राजेश नागर ने विष्णु कॉलोनी निवासी सोम प्रकाश व गगनदीप की शिकायत पर सुनवाई करते हुए कहा कि मकान के कब्जे के मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एसडीएम लाडवा, डीएमसी, डीएसपी और दो गैर सरकारी सदस्यों को मिलकर कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी आगामी 7 दिनों में अपनी रिपोर्ट देंगी, ताकि इस रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा सके। राज्यमंत्री ने गांव झिंवरेहड़ी निवासी सोमी, नीलम व मनजीत की शिकायत पर सुनवाई करते हुए कहा कि पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारी महिलाओं को रिकवरी के लिए तंग नहीं करेंगे और महिलाओं से पैसा लेकर बैंक में जमा ना करवाने वाली आरोपी महिला से रिकवरी की जाए। इस मामले में पुलिस और बैंक प्रशासन महिलाओं की हर संभव मदद करना सुनिश्चित करेंगे।
राज्य मंत्री राजेश नागर ने सेक्टर-2 निवासी सरोज बाला की शिकायत पर सुनवाई करते हुए कहा कि एचएसवीपी और वन विभाग के अधिकारी जल्द ही दुकान के प्लाट में आने वाले पेड़ों को कटवाना सुनिश्चित करेंगे। अगर कानून के अनुसार पेड़ नहीं कटे तो हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण प्रार्थी को दूसरा प्लाट देने का प्रस्ताव मुखालय भेजना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने सुशांत सिटी निवासी ईश्वर सिंह द्वारा आरडब्ल्यूए की शिकायतों पर सुनवाई करते हुए कहा कि डीटीपी सुशांत सिटी के अधिकारियों के साथ मिलकर कॉलोनी निवासी की समस्या का समाधान करना सुनिश्चित करेंगे। हालांकि आरडब्ल्यूए के प्रधान ईश्वर सिंह की मांग थी कि प्रशासनिक अधिकारी उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इस सुशांत सिटी का लाइसेंस रद्द करना चाहिए था।
अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य ने मेहमानों का स्वागत करते हुए हाउस के एजेंडों की शिकायतों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन, भाजपा जिलाध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने के दिए निर्देश
राज्यमंत्री राजेश नागर ने सरपंच व अन्य नागरिकों की शिकायत पर सुनवाई करते हुए निर्देश दिए कि बरसातों से पहले तंगोर गांव की तरफ जाने वाली 200 मीटर की सड़क को ऊंचा उठाकर पानी निकासी की समस्या से निजात दिलवाई जाए। इसके साथ ही पिछले 7-8 वर्षों से इसी सड़क का निर्माण ना करने के मामले में जांच की जाए। इस जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया जाए। इसी समस्या के दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी और कमेटी सदस्य रविंद्र सांगवान ने ठोल झांसा सड़क के निर्माण कार्य में देरी करने और घटिया सामग्री का प्रयोग करने के मामले में लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन से जवाब तलब किया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य मंत्री ने संबंधित एजेंसी को तुरंत प्रभाव से ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए। इतना ही नहीं एजेंसी की अर्नेस्ट मनी करीब दो करोड़ रुपए की राशि को नई सड़क का निर्माण करने में प्रयोग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द सड़क का निर्माण किया जाए।
डीएफएससी इंस्पेक्टर को सस्पेंड करने के मामले में 7 दिन के अंदर रिपोर्ट देने के दिए निर्देश
राज्य मंत्री राजेश नागर ने लाडवा निवासी सोनू नारंग की शिकायत पर सुनवाई करते हुए कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग के दो इंस्पेक्टरों को सस्पेंड करने के निर्देश दिए गए हैं। इस मामले में अभी तक भी प्रार्थी को संतोषजनक जवाब व न्याय नहीं मिल पाया है। इसलिए डीएफएससी इस मामले को गंभीरता से ले और आगामी 7 दिन के अंदर इसकी विस्तृत रिपोर्ट सौंपना सुनिश्चित करेंगे।
निकासी की समस्या से निजात दिलाकर प्रार्थी को मुआवजा दिलवाने की नियमानुसार कार्रवाई करें अधिकारी
राज्यमंत्री राजेश नागर ने गांव बुढा निवासी सुबे सिंह की शिकायत पर सुनवाई करते हुए कहा कि खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए कि आगामी 3 महीने में जोहड़ से संबंधित कार्य को पूरा करवाया जाएगा और प्रार्थी की शिकायत का समाधान करने के लिए नाली बनाकर पानी को रोका जाए, ताकि संपत्ति का नुकसान ना हो सके। इसके साथ ही संपत्ति का नुकसान होने के मामले में मुआवजा दिलवाने के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *