कथा के ज्ञान से इंसान के मन को मिलती शांति : अरुण मिश्र
कुरुक्षेत्र, 29 अप्रैल। शास्त्री नगर सेवा समिति द्वारा शास्त्री नगर स्थित हरिओम मंदिर में बुधवार से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। मंदिर के पुजारी कथावाचक पंडित अरूण मिश्रा ने पहले दिन प्रवचन करते हुए बताया कि जो लोग कथा का ज्ञान प्राप्त करते हैं उनका जीवन धन्य हो जाता है। कथा के ज्ञान से इंसान के मन को शांति मिलती है और मन में पैदा होने वाले दूषित विचारों का अंत हो जाता है। उन्होंने संगत से कथा का पूरा ज्ञान प्राप्त करने की पेशकश की और अपने भविष्य के मार्ग को साफ रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि धार्मिक कथाओं में जो जीवन जीने का पाठ पढ़ाया है, उसे आत्मसात कर मनुष्य अपना जीवन जीता है तो उसे किसी भी प्रकार के कठिन समय में भी परेशान नहीं होना पड़ता है। वह समय भी उसका हंसते खेलते गुजर जाता है। मानव की प्रवृति पर कहा कि मानव केवल अपना स्वार्थ देखता है और फिर दूसरों का कोई ध्यान नहीं देता, इसलिए उसका मन लोभ लालच में उलझता जाता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा का श्रवण करने पहुंचे और अंत में महाआरती कर प्रसाद वितरण भी किया। मंदिर परिसर में 5 मई तक प्रतिदिन 4 बजे से 6 बजे तक कथा होगी। 6 मई को समापन पर हवन व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर समिति के प्रधान पवन गुप्ता, सचिव सुभाष अरोड़ा, उप प्रधान विपिन गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रवीण गोयल, वीना गुप्ता, अचला अरोड़ा, सरोज गुप्ता, माया रानी, विजय अरोड़ा, सुभाष चंद गुप्ता, वेदप्रकाश जेटली, दर्शना देवी, विमल गर्ग, वीना जेटली, मंजू, रंजना गर्ग
सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *