कुवि कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने दी बधाई
कुरुक्षेत्र, 29 अप्रैल।
 कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट संस्थान के 21 विद्यार्थियों का चयन आईटी क्षेत्र की कंपनी इंडिया ट्रेनर्स में 5 लाख रुपये के आकर्षक पैकेज पर हुआ है। इस अवसर पर कुवि कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने चयनित विद्यार्थियों एवं यूएसएम के विभागाध्यक्ष, शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि एक साथ 21 विद्यार्थियों के प्रतिष्ठित आईटी कंपनी इंडिया ट्रेनर्स में चयन संस्थान के साथ-साथ विश्वविद्यालय के लिए बडे़ गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता संस्थान के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। यह सफलता विभाग की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यावहारिक प्रशिक्षण और उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किए गए पाठ्यक्रम का भी प्रत्यक्ष परिणाम है।
इस अवसर पर यूएसएम के विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल मित्तल ने कहा कि यूएसएम हमेशा विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने पर बल देता रहा है जिसके परिणामस्वरूप एक साथ 21 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के संयोजक डॉ. विवेक कुमार ने बताया कि प्लेसमेंट सेल द्वारा समय-समय पर विभिन्न कंपनियों के साथ संपर्क स्थापित किया जाता है। उन्होंने बताया कि चयनित विद्यार्थियों में अभिन्नव, अनिल जांगड़ा, दीपक, दीपांशु यादव, देवांशु, दिपांशु सिंगला, गुरलीन कौर, हर्ष जोशी, जतिन, कमलजीत, ख्वाईश, मुकुल आजाद, नितिन, पूजा पूनिया, प्रिया पुनिया, पुष्कर शर्मा, रिंकू, संजीत, श्रुति शर्मा, सिमरन ढींडसा एवं वंश गाबा शामिल हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *