डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए पुख्ता प्रबंधन करें सुनिश्चित
उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा की
करनाल, 29 अप्रैल। 
उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने आज लघु सचिवालय के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्होंने जिले में चल रही विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं, बुनियादी ढांचे के विकास और आमजन को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं का विस्तृत जानकारी ली।
बैठक में उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जिले के हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। उन्होंने अधिकारियों को  निर्देश दिए कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि जिले में हर पात्र लडक़ी का एचपीवी टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए।  उन्होंने कहा कि इसके लिए स्कूल स्तर पर विशेष अभियान चलाकर बच्चों और उनके माता-पिता को जागरूक किया जाए, ताकि भविष्य में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव हो सके।
उपायुक्त ने कहा कि आगामी मौसम को देखते हुए डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि फॉगिंग जैसे पुख्ता प्रबंधन समय रहते सुनिश्चित किए जाएं ताकि आमजन को इन बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके।
बैठक में सिविल सर्जन डॉ. पूनम चौधरी, उप सिविल सर्जन डा. शीनू चौधरी, डा सिम्मी, डा. कैलाश, डा. नवीन, डा. अन्नू, डा. एमओ डा. प्रगति, डॉ. अभय मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *