करनाल, 27 अप्रैल।  उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को जिला मुख्यालय पर समाधान शिविर का आयोजन हुआ जिसमें विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडल स्तरों पर आज समाधान शिविर आयोजित हुए जिनमें करनाल मुख्यालय पर 04, नीलोखेड़ी उपमंडल में 2 तथा इंद्री, घरौंडा व असंध उपमंडल में एक-एक शिकायत प्राप्त हुईं।
उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा  ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार हर सोमवार और वीरवार को जिला व उपमंडल स्तर पर सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं। समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लें और प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े और बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पडें।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें, ताकि लोगों का सरकार और प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर सरकार के सुशासन के संकल्प को जमीनी स्तर पर लागू करने का एक प्रभावी माध्यम है।

ये आई शिकायतें
करनाल मुख्यालय पर आयोजित समाधान शिविर में राजकुमार जमाबंदी से संबंधित शिकायत को लेकर पहुंचे। सुमन बीमा कलेम से संबंधित अपनी शिकायत लेकर पहुंची, बीना रानी राजस्व विभाग से संबंधित अपनी शिकायत लेकर पहुंचे इसी प्रकार मोनिका राशन कार्ड से संबंधित शिकायत को लेकर पहुंची। नीलोखेड़ी उपमंडल से निर्मल कुमार व सुल्तान सिंह परिवार पहचान पत्र से संबंधित शिकायत को लेकर पहुंचे। इसी प्रकार इंद्री उपमंडल से राम गोपाल अपनी शिकायत पीने के पानी की जांच करवाने बारे संबंधित शिकायत को लेकर पहुंचे। घरौंडा उपमंडल से सुनीता बिजली विभाग से संबंधित शिकायत लेकर पहुंची। इसी प्रकार असंध  से सज्जन सिंह जन्म तिथि सत्यापन से संबंधित शिकायत को लेकर समाधान शिविर में पहुंचे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *