रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन है। वार्ड नंबर 29 से समाजसेवी श्रीभगवान ने बतौर आजाद उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुनाव के समीकरण बदल दिए। नामांकन दाखिल करने के बाद समाजसेवी श्रीभगवान ने यादव नगर स्थित अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि वार्ड का विकास करवाने के लिए वे चुनाव में उतरे हैं जनता की भावनाओं के अनुरूप विकास करवाने के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने अपना नामांकन पत्र आजाद उम्मीदवार के तौर पर दाखिल कर दिया है अगर वार्ड की जनता ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया तो वार्ड में भरपूर विकास कराएंगे। उनके वार्ड में यादव नगर और विकास नगर आते है जिसमें करीब दो हजार मतदाता आते हैं पहले उनका वार्ड बड़ा हुआ करता था लेकिन वार्डबंदी के बाद छोटा हो गया है। इस मौके पर वार्ड की जनता की ओर से उन्हें अपना भरपूर समर्थन देने का आश्वासन दिया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *