जगजीत चंदोक ने वार्ड नंबर 13 से निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान

 

अंबाला शहर के प्रसिद्ध एवं जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले समाजसेवी जगजीत चंदोक ने नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 13 से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करने का निर्णय लिया है।

 

जगजीत चंदोक लंबे समय से समाज सेवा में सक्रिय रहे हैं और लोगों के बीच अपनी ईमानदार छवि तथा कार्यशैली के कारण विशेष स्थान रखते हैं। वे वर्तमान में सनातन चेतना मंच के प्रदेश अध्यक्ष हैं तथा

मानव अधिकार सेवा एवं सुरक्षा संगठन के जिला संयोजक,

जज/एडवोकेट पीड़ित संगठन के प्रदेश संयोजक,

श्रीराम भगवा सेना के राष्ट्रीय संयोजक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य कर चुके हैं।

 

इसके अतिरिक्त वे अंतर्राष्ट्रीय खत्री सभा के प्रदेश अध्यक्ष,

भारतीय खुकरान सभा के पूर्व जिला प्रमुख तथा

विश्व हिंदू परिषद के सामाजिक समरसता प्रबंधन से भी जुड़े रहे हैं।

 

लगभग 40 वर्षों से अधिक समय से, उनका परिवार तीन पीढ़ियों से निष्काम भाव से समाज सेवा करता आ रहा है, जिसके चलते उन्होंने जनता के बीच गहरी पहचान और विश्वास अर्जित किया है।

 

बताया जा रहा है कि पार्टी में पुराने समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी और बाहरी व्यक्तियों को प्राथमिकता दिए जाने के विरोध में, जगजीत चंदोक ने निर्दलीय रूप से चुनाव मैदान में उतरने का निर्णय लिया।

 

प्रारंभ में उन्होंने वार्ड नंबर 14 से चुनाव लड़ने का विचार किया था, परंतु वह सीट महिलाओं के लिए आरक्षित होने के कारण उन्होंने वार्ड नंबर 13 से नामांकन भरने का निर्णय लिया, जहां उनका लोगों के साथ गहरा जुड़ाव है।

 

जगजीत चंदोक कल अपने समर्थकों के साथ दोपहर 12 से 1 बजे के बीच SDM कार्यालय, अंबाला में अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

 

उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान करें।

 

उन्होंने स्पष्ट कहा कि पैसे, शराब या लालच देकर लिए गए वोट कभी भी जनता की सेवा नहीं कर सकते। क्षेत्र को आज ऐसे प्रतिनिधि की आवश्यकता है जो जमीन से जुड़ा हो, ईमानदार हो और लोगों के बीच रहकर काम करे।

 

उन्होंने स्वर्गीय रूरचंद जी जैसे कर्मठ और समर्पित समाजसेवियों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज फिर ऐसे ही नेतृत्व की आवश्यकता है जो समाज में वास्तविक परिवर्तन ला सके।

 

अंत में उन्होंने वार्ड के सभी बुजुर्गों, माताओं-बहनों, युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों से हाथ जोड़कर निवेदन किया कि यदि उन्हें एक सच्चा और जमीन से जुड़ा हुआ व्यक्ति मानते हैं, तो उन्हें अपना कीमती वोट और आशीर्वाद दें।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *