हरियाणा में दस मई को होने वाले नगर निकाय चुनावों को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने रणनीतिक बढ़त लेते हुए नगर परिषद और नगर पालिकाओं के लिए वीरवार को अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने राष्ट्रीय नेतृत्व से गहन मंथन के बाद तीन प्रमुख क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाई। जिसमें रेवाड़ी नगर परिषद चेयरमैन के लिए विनीता पीपल, धारूहेड़ा नगर पालिका के लिए अजय जांगड़ा तथा सांपला नगर पालिका के लिए प्रवीण कोच को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। इसके अलावा रेवाड़ी के 32 वार्डों तथा धारूहेड़ा के सभी 18 वार्डों के लिए भी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। भाजपा द्वारा टिकटों की घोषणा होते ही शहरी राजनीति में हलचल मच गई। जिसके बाद प्रत्याशियों को फूलमाला पहनाकर ओर बुक्का देकर उनका स्वागत किया गया और अपनी ओर से जीत का भरोसा दिया। चेयरमैन पद के लिए दोनों ही उम्मीदवार केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह समर्थक हैं। कांग्रेस की ओर से रेवाड़ी और धारूहेड़ा की सूची पहले ही जारी कर दी थी। जिसके बाद रेवाड़ी नगर परिषद से भाजपा का मुकाबला कांग्रेस की निहारिका और धारूहेड़ा में अजय जांगड़ा का मुकाबला कांग्रेस की कुमारी राज के साथ होगा। रेवाड़ी नगर परिषद प्रधान पद की बीजेपी उम्मीदवार विनीता पीपल केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के साथ कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुई थी. इसके बाद साल 2014 में विधानसभा चुनाव हुए. जिसमें पहली बार हरियाणा में भाजपा की सरकार बनी। वर्ष 2016 में भाजपा के समर्थन से विनीता पीपल नगर परिषद के अध्यक्ष चुनी गई। आपको बता दें कि पार्षद उम्मीदवारों की लिस्ट भी बीजेपी ने जारी की है। इस बार रेवाड़ी नगर परिषद अध्यक्ष का पद एससी महिला के लिए आरक्षित है। विनीता पीपल जाटव को समाज से आती हैं। उनके ससुर मोहनलाल पीपल दो बार पटौदी से विधायक और संसदीय सचिव एवं सरकार में अध्यक्ष भी रह चुके हैं  उनका पूरा परिवार रामपुरा हाउस से जुड़ा हुआ है। बाइट्स :: विनीता पीपल चेयरमैन प्रत्याशी। नवीन रोहिला, ओमप्रकाश सैनी तथा रिंकू सैनी आदि पार्षद प्रत्याशी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *